फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab government transferred six IAS officers

पंजाब सरकार ने छह आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, राहुल तिवारी को सीएम के विशेष प्रमुख सचिव का अतिरिक्त चार्ज

Fri, 01 Oct 2021 10:12 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Punjab government transferred six IAS officers
पंजाब सरकार ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से छह आईएएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए। इस आदेश के तहत, सीमा जैन को वन एवं वन्य जीव विभाग की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी-कम-फाइनेंशियल कमिश्नर नियुक्त करते हुए एडिशनल चीफ सेक्रेटरी फूड प्रोसेसिंग, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी हॉर्टिकल्चर और एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सॉयल एंड वाटर कंजरवेशन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन

धीरेंद्र कुमार तिवारी को फाइनेंशियल कमिश्नर (कृषि एवं कृषक कल्याण) नियुक्त करते हुए प्रिंसिपल सेक्रेटरी (जेल) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। तेजवीर सिंह जोकि वर्तमान में प्रिंसिपल सेक्रेटरी इनवेस्टमेंट प्रमोशन का कार्यभार संभाल रहे थे, को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी के रूप में प्रिंसिपल सेक्रेटरी इंडस्ट्री एंड कामर्स, प्रिंसिपल सेक्रेटरी इनफारमेशन टेक्नोलॉजी और प्रिंसिपल सेक्रेटरी गवर्नेंस रिफार्म एंड पब्लिक ग्रीवांसेज का कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन

राहुल भंडारी को सीमा जैन की जगह सेक्रेटरी ग्रामीण विकास एवं पंचायत लगाया गया है, जबकि राहुल तिवारी को सेक्रेटरी प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी नियुक्त करते हुए मुख्यमंत्री के स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इनके अलावा, राजेश धीमान की सेवाएं सहकारिता विभाग को सौंपते हुए उन्हें दी पंजाब स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed