फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab got investment of more than 40000 crores in the first year: Anmol

Panchkula News: पंजाब को पहले साल मिला 40000 करोड़ से अधिक का निवेशः अनमोल

Sat, 18 Mar 2023 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Punjab got investment of more than 40000 crores in the first year: Anmol
चंडीगढ़। पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा है कि राज्य सरकार को पहली बार एक ही साल में 40000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हासिल हुआ है। इससे पहले कांग्रेस सरकार को पहले साल 2017-18 के दौरान केवल 5000 करोड़ रुपये का निवेश मिला था।
विज्ञापन

शुक्रवार को बुलाई प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि पंजाब को पहली बार 40 हज़ार करोड़ रूपये से अधिक का निवेश प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को पहले साल 2017-18 के दौरान केवल 5000 करोड़ रुपये का निवेश मिला था। उन्होंने कहा कि 40 हज़ार करोड़ रुपये का यह निवेश देश-दुनिया की नामी कंपनियों की तरफ से किया गया है। उन्होंने कुछ बड़े उद्योगों का जिक्र करते हुए बताया कि टाटा स्टील ने 2600 करोड़, सोनाथन पोलीकोट प्राइवेट लिमिटेड ने 1600 करोड़, नाभा पावर लिमिटेड 641 करोड और मैक्स स्पेशिलिटी फिल्मस लिमिटेड ने 548 करोड़ और अन्य नामी उद्योगपतियों की तरफ से इंडस्ट्री के लिए पंजाब को अच्छे और सुरक्षित माहौल को देखते हुए निवेश किया है। मंत्री ने कहा कि 40 हज़ार करोड़ से अधिक के इस निवेश के साथ पंजाब में नौजवान के लिए 2.50 लाख से अधिक रोज़गार के मौके पैदा होंगे। उन्होंने बताया कि 5वें प्रगतिशील निवेश सम्मेलन में 2500 से अधिक बड़े निवेशकों की तरफ से पंजाब में निवेश करने संबंधी रूचि दिखाई गई। उन्होंने कहा कि अब तिमाही स्तर पर सेक्टरल निवेश समिट होगी जिससे पंजाब के उद्योग क्षेत्र को काफी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed