फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab first state to provide free ISRO tour to children: Mann

Panchkula News: बच्चों को इसरो का मुफ्त टूर कराने वाला पंजाब पहला राज्यः मान

Mon, 17 Jul 2023 12:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Punjab first state to provide free ISRO tour to children: Mann
चंडीगढ़। भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संस्थान (इसरो) श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 की लाइव लांचिंग देखने के लिए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मुफ्त टूर करवाने वाला पंजाब देश का पहला सूबा बन गया है। भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान प्रोग्राम के दौरे से लौटे विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य विद्यार्थियों के दृष्टिकोण को विशाल करके उनके सर्वपक्षीय विकास को यकीनी बनाना है। उन्होंने बताया कि स्कूल ऑफ एमिनेंस से चुने गए 15 लड़के और 15 लड़कियों का बैच इस यात्रा के लिए भेजा गया था। इनमें से अधिकतर विद्यार्थियों ने जिंदगी में पहली बार हवाई जहाज में सफर किया है। इन विद्यार्थियों के सफर, खाने-पीने और रहने का सारा खर्चा पंजाब सरकार ने उठाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विद्यार्थी और उनके साथ गए अध्यापक उसी होटल में ठहरे थे, जहां शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ठहरे थे। उन्होंने कहा कि इसरो आने वाले दिनों में लगभग 13 अलग-अलग प्रोजेक्टों पर अन्य अंतरिक्ष और मिसाइल कार्यक्रमों का आयोजन करेगा, जिसमें सूबे के अन्य विद्यार्थियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बारे में अपने ज्ञान में विस्तार करने के लिए भेजा जाएगा। मान ने कहा कि जैसे किसी भी क्षेत्र में विद्यार्थियों के ज्ञान में विस्तार करने के लिए थ्यूरी की अपेक्षा प्रैक्टिकल अधिक अहम भूमिका निभाता है, यह टूर विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गौरव की बात है कि इसरो ने पंजाब में स्पेस म्युजियम स्थापित करने में रूचि दिखाई है। पंजाब में इस प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए राज्य सरकार इसरो को पूरा सहयोग देगी।
विज्ञापन



स्कूल प्रिंसिपल का अगला बैच 23 को जाएगा सिंगापुर
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से 23 जुलाई को स्कूल प्रिंसिपलों के दो ग्रुपों को सिंगापुर भेजा जाएगा, ताकि वहां की शिक्षा प्रणाली को देखकर नया अनुभव हासिल किया जा सके। मान ने कहा कि इससे पहले भी कुछ अध्यापकों को इसी तरह की प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर भेजा गया था और इसका उदेश यह यकीनी बनाना है कि अध्यापक शिक्षा के क्षेत्र में विश्व भर में प्रचलित उन्नत अभ्यास के बारे में जानकार हो सके और उस महारत को राज्य के विद्यार्थियों के साथ साझा कर सकें।
विज्ञापन



स्कूली छात्राओं के लिए जल्द शुरू होगी बस सेवाः मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए बस सेवा शुरू करेगी। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को सरकारी स्कूलों में अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए सुविधा प्रदान करना है। यह कदम इन स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों की सुरक्षा को यकीनी बनाएगा, जिससे वह शिक्षा के क्षेत्र में राज्य का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



दफ्तरों का समय बदलकर बचाई 10800 मेगावाट बिजली
मुख्यमंत्री ने बताया कि गर्मियों के पीक सीजन के दौरान सरकारी दफ्तरों का समय बदलकर सुबह 7.30 से दोपहर 2 बजे तक करने के फैसले का लाभ हुआ है। पंजाब ने बीते 54 दिनों के दौरान 52,000 सरकारी दफ्तरों में 10,800 मेगावाट बिजली की बचत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed