{"_id":"5df137e78ebc3e87e200eb5f","slug":"pu-has-fixed-time-table-for-wondering-in-botanical-garden-panchkula-news-pkl3596643120","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः छेड़छाड़ की घटना के बाद पीयू ने बोटैनिकल गार्डन में टहलने के लिए तय की समय सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः छेड़छाड़ की घटना के बाद पीयू ने बोटैनिकल गार्डन में टहलने के लिए तय की समय सीमा
Thu, 12 Dec 2019 01:19 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
बोटेनिकल गार्डन, पंजाब यूनिवर्सिटी
- फोटो : फाइल फोटो
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के बॉटेनिकल गार्डन में प्रोफेसर की पत्नी से छेड़छाड़ के बाद अब पीयू प्रशासन ने गार्डन में टहलने के लिए समय सीमा तय कर दी। पंजाब यूनिवर्सिटी के बॉटनी डिपार्टमेंट के चेयरपर्सन की तरफ से जारी किए गए पब्लिक नोटिस में बताया गया है कि बॉटेनिकल गार्डन सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे के बीच ही खुलेगा।
इसके अलावा गार्डन शनिवार और रविवार को बंद रहेगा। हालांकि इन आदेशों को लेकर भी पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन पूरी तरह से घिर गया है। कई स्टूडेंट्स का कहना है कि छेड़छाड़ की घटना के बाद से सिक्योरिटी बढ़ाने की बजाय यूनिवर्सिटी प्रशासन गार्डन में टहलने के लिए समय सीमा को तय कर अपनी नाकामी को छुपाने की कोशिश कर रहा है।
वहीं, इस संबंध में पीयू के अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गार्डन के खुलने और बंद होने की समय सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले से ही यही समय चले आ रहे हैं। लोगों को याद दिलाने के लिए ही समय को दोबारा जारी किया गया है।