{"_id":"5f1089ee8ebc3e63c56eb467","slug":"ps-korana-positive-of-haryana-deputy-chief-minister-panchkula-news-pkl3815506175","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के उप मुख्यमंत्री के निजी सचिव कोराना पॉजिटिव, दुष्यंत ने खुद को किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री के निजी सचिव कोराना पॉजिटिव, दुष्यंत ने खुद को किया क्वारंटीन
Thu, 16 Jul 2020 10:40 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पीएस राहुल गौड़ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी मिलने के बाद दुष्यंत ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर मौजूद पूरे स्टाफ के टेस्ट करवाए जा रहे हैं। आवास को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सैनिटाइज भी करवाया गया है।
विज्ञापन
वहीं चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित नए सचिवालय में भी कोरोना की चपेट में एनआईसी में कार्यरत एक कर्मचारी भी आ गया है। यह जानकारी मिलने के बाद आज करीब 60 कर्मचारियों की टेस्टिंग की गई है, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार तक आएगी। वहीं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। जिसके बाद विज के परिजनों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज और उनके परिवार की रिपोर्ट निगेटिव
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के परिजनों और उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। एक दिन पहले उनकी भतीजी, भतीजी की बेटी और विज का दामाद पॉजिटिव आए थे। जिसके बाद विज सहित पूरे परिवार का टेस्ट हुआ था। गुरुवार को विज सहित सभी अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
अधिकांश मंत्री कोरोना और सीरो टेस्ट पहले ही करवा चुके हैं। जहां भी केस आता है तो पूरे स्टाफ का टेस्ट करवा देते हैं। डिप्टी सीएम के स्टाफ का भी टेस्ट करवाया जा रहा है। - राजीव अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य