{"_id":"5d7ff46c8ebc3e93cc43f648","slug":"protest-of-computer-teacher-pkl-office-news-pkl3508722183","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचकूलाः कंप्यूटर टीचर्स अपनी मांगों को लेकर किया रोड जाम, पुलिस ने भांजी लाठियां, 20 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूलाः कंप्यूटर टीचर्स अपनी मांगों को लेकर किया रोड जाम, पुलिस ने भांजी लाठियां, 20 घायल
Tue, 17 Sep 2019 12:57 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी शिक्षकों को वाटर कैनन के प्रयोग से खदेड़ती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग में समायोजन और रेगुलर करने की मांग को लेकर पंचकूला में कंप्यूटर टीचर्स को प्रदर्शन करना महंगा पड़ गया। शिक्षा सदन में प्रदर्शन के बाद जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो कंप्यूटर शिक्षक डीसी ऑफिस का घेराव करने के लिए जाने लगे। इस बीच पुलिस ने सेक्टर-1 और 2 की डिवाइडिंग रोड पर कंप्यूटर शिक्षकों को रोक लिया।
जब कंप्यूटर शिक्षक सड़क से उठने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने पहले उन्हें वाटर कैनन चलाकर खदेड़ने की कोशिश की। लेकिन जब कंप्यूटर टीचर्स उग्र हो गए तो पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। इसमें 20 कंप्यूटर टीचर्स घायल हो गए और पांच से ज्यादा कंप्यूटर टीचर्स के सिर फूट गए। कंप्यूटर टीचर्स के घायल होने के बाद पुलिस ने उन्हें सिविल अस्पताल सेक्टर-6 इलाज के लिए पहुंचाया।
दोपहर बाद दो बजे सोमवार को शिक्षा सदन में कोई सुनवाई नहीं हुई। अपनी मांग को लेकर कंप्यूटर टीचर्स डीसी ऑफिस का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने सेक्टर-1 और 2 की डिवाइडिंग रोड पर उन्हें रोक लिया। कंप्यूटर टीचर्स रेगुलर करने की मांग को लेकर डिवाइडिंग रोड पर करीब दो घंटे तक बैठे रहे।
विज्ञापन
जब कंप्यूटर टीचर्स नहीं माने तो उन पर वाटर कैनन का प्रयोग किया, इससे कंप्यूटर शिक्षक और उग्र हो गए। वहीं, पुलिस ने भी फिर जमकर लाठियां भांजी। इस दौरान 20 से अधिक टीचर्स घायल हो गए। इसमें महिला कंप्यूटर शिक्षक भी घायल हो गई। पुलिस ने 40 से अधिक कंप्यूटर शिक्षकों को राउंडअप कर लिया है।

कंप्यूटर शिक्षकों की यह थी मांग
प्रदेश भर में करीब 2200 कंप्यूटर शिक्षक अलग-अलग सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा दे रहे हैं। ये शिक्षक 2013 से अपनी सेवाएं शिक्षा विभाग में दे रहे हैं। कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बलराम धीमान ने बताया कि पिछले 6 वर्षों के दौरान सरकार द्वारा 10 बार से ज्यादा उनकी सेवा को समाप्त किया जा चुका है।
सरकार शिक्षकों का स्थायी समाधान करने की बजाय उन्हें परेशान कर रही है। वह रेगुलर नहीं रख रही है। संघ के महासचिव राजीव सैनी ने बताया कि शिक्षा विभाग के पास स्थायी पॉलिसी के तहत कंप्यूटर शिक्षकों के 3216 पद स्वीकृत हैं। इसके बाद भी सरकार कंप्यूटर शिक्षकों का शिक्षा विभाग में समायोजन नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग सरकार से रेगुलर किए जाने की है।
यह हुए हैं घायल
पुलिस की ओर से हुए लाठीचार्ज के दौरान जींद निवासी विकास पुनिया, कुलदीप, संदीप, रोहित कुमार, रमेश, शेर सिंह मलिक, रमेश कुमार, अमित बेनीवाल, राजबाला, नीलम, सुरनीत, प्रीतम, परवीन, शोयना, सीमा, नीलम, बलराम धीमान, सुनील, राकेश को चोटे आई हैं। इसमें कंप्यूटर टीचर्स का कहना है कि प्रदेश सरकार हमारी मांगे नहीं मान रही है।
लगातार हमारे साथ अन्याय कर रही है। इन सभी को गंभीर चोटें आई हैं। रोड जाम के दौरान पुलिस लाठी चार्ज में विकास पुनिया, रोहित कुमार, कुलदीप, शेर सिंह मलिक, सुनील बिश्नोई के सिर में चोट आई हैं। घायलों को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।