फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Protest against stopping farmers at the border, Congress leaders demonstrated outside Haryana CM residence

Panchkula News: बॉर्डर पर किसानों को रोकने का विरोध, कांग्रेस नेताओं ने हरियाणा सीएम आवास के बाहर किया प्रदर्शन

Wed, 21 Feb 2024 03:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Protest against stopping farmers at the border, Congress leaders demonstrated outside Haryana CM residence
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की तरफ से पंजाब के किसानों को दिल्ली कूच के दौरान दोनों राज्यों के बॉर्डर पर रोकने का कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया है। कांग्रेस नेताओं परगट सिंह, बरिंदर सिंह ढिल्लों, अंगद सिंह और उदयवीर सिंह ढिल्लों की अगुवाई में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरियाणा सीएम ऑफिस का घेराव किया और रोष प्रदर्शन किया। नेताओं ने कहा कि किसान शांतिपूवर्क दिल्ली कूच कर रहे थे, बावजूद इसके हरियाणा पुलिस की तरफ से उनको आगे बढ़ने से रोका जा रहा है और साथ ही उन पर बैलेट गन व आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया गया, जिसका वह विरोध करते हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता परगट सिंह ने हरियाणा सरकार की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में ऐसी कार्रवाई सहन नहीं की जा सकती है, क्योंकि इंडिया कोई तानाशाही देश नहीं है। भाजपा अपने ही देश के लोगों के साथ इस तरह से धक्केशाही कर रही है। उन्होंने हरियाणा सीएम मनोहर लाल से अपील की कि किसानों के खिलाफ तुरंत इस तरह की कार्रवाई को रोका जाना चाहिए। नेता बरिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि भाजपा पंजाब के किसानों के हितों की रक्षा नहीं कर रही है और उन्हें देश विरोधी साबित करने पर तुली हुई है। पंजाब को दूसरा कश्मीर मत बनाया जाए और तुरंत उनके हितों का ध्यान रखते हुए किसानों की मांगें पूरी की जानी चाहिए। पुलिस कार्रवाई में कई किसान घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। पंजाब सरकार भी इस कार्रवाई को आंखें बंद करके देख रही है और पंजाब की धरती पर ही लोगों पर अत्याचार होने दे रही है। अगर यह कार्रवाई नहीं रोकी गई तो वे आगे भी अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे और प्रधानमंत्री आवास के बाहर भी प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed