फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Proposal will be brought on the central government, Kejriwal will also be present

Panchkula News: केंद्र सरकार पर लाया जाएगा प्रस्ताव, केजरीवाल भी रहेंगे मौजूद

Wed, 14 Jun 2023 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Proposal will be brought on the central government, Kejriwal will also be present
चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 19 और 20 जून को होने वाले विशेष सत्र के दौरान दिल्ली में अफसरों के तबादलों और पोस्टिंग को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। निंदा प्रस्ताव 20 जून को पेश किया जाएगा। सूत्रों की माने तो इस प्रस्ताव के दौरान अरविंद केजरीवाल भी सदन में मौजूद रहेंगे। यह पहला मौका होगा जब किसी और राज्य का मुख्यमंत्री पंजाब विधानसभा की कार्यवाही को देखने के लिए मौजूद रहेगा। दूसरी तरफ विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि कांग्रेस अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी को समर्थन नहीं देगी। पंजाब और दिल्ली की इकाई का ही दबाव है कि अभी तक कांग्रेस के नेताओं ने अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक करने का समय नहीं दिया है। वहीं, यह भी देखना होगा कि कांग्रेस का सदन में क्या स्टैंड रहता है।
विज्ञापन

याद रहे पंजाब सरकार ने स्पेशल सेशन की सारी तैयारियां शुरू कर दी है। इस दौरान डीजीपी की नियुक्ति को लेकर पुलिस अधिनियम 2007 में संशोधन होगा। इसके अलावा विधानसभा संशोधन बिल लाया जा सकता है। हालांकि अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बचे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed