फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Property tax is not being deposited online, residents are upset

ऑनलाइन जमा नहीं हो रहा प्रॉपर्टी टैक्स, शहरवासी परेशान

Wed, 27 Jul 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Property tax is not being deposited online, residents are upset
पंचकूला। नगर निगम की साइट पर प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान नहीं किया जा रहा है। दूसरी ओर निगम ने जिस फर्म को बिल तैयार करने का काम सौंपा है, वह लोगों को जो बिल भेज रही है वो भी गलत हैं। इस कारण लोगों को निगम कार्यालय में जाकर प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराना पड़ रहा है। भीड़ बढ़ने से लोगों को काफी इंतजार करना पड़ता है। इससे शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहरवासियों की प्रॉपर्टी आईडी के साथ उनका हाउस टैक्स निगम की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है। इससे लोगों को टैक्स की रकम का तो पता चल जाता है, लेकिन वहां टैक्स जमा करने की व्यवस्था नहीं की गई है। वेबसाइट पर बिल जमा कराने का लिंक दिया गया है, मगर वहां पर बिल ज्यादा दर्शाया जा रहा है। प्रॉपर्टी टैक्स के साथ एरियर भी दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन

आपत्ति लगानी होती है
अगर वेबसाइट पर प्रॉपर्टी टैक्स सही नहीं दर्शाया जा रहा हो तो उसे ठीक कराने के लिए वेबसाइट पर आपत्तिदर्ज करवानी होती है। आपत्ति को दूर करने के लिए 10 दिन का समय होता है, जबकि निगम में तीन महीने पहले दर्ज कराई गई आपत्तियों का भी समाधान नहीं हो पाया है। टैक्स जमा कराने की लास्ट डेट 31 जुलाई है। अगर टैक्स जमा कराने से पहले आपत्ति लगाते हैं तो उसके समाधान के बाद ही टैक्स जमा कराया जा सकेगा। तब तक अंतिम तिथि निकल जाएगी। 10 फीसदी मिलने वाली छूट तो इससे रद्द हो ही जाएगी साथ ही साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के बाद आपत्ति दर्ज कराई जाती है तो लोगों को ज्यादा पैसे जमा करवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात साल से हो रही परेशानी
सेक्टर-19 निवासी नरेश नारंग ने बताया कि पिछले सात साल से यही परेशानी आ रही है। हर साल नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेने के बावजूद हर बार एरियर दिया जाता है। यह कंपनी की गलती है, जिसका खामियाजा शहरवासी भुगतते हैं। आरोप है कि हर साल गड़बड़ी होने के बावजूद भी निगम उसी कंपनी को लगातार यह काम दे रही है। इससे अधिकारियों की कार्यशैली भी संदेह के घेरे में आती है।
31 दिसंबर तक टैक्स लेने की मांग
सेक्टर-19 निवासी नरेश नारंग, सेक्टर-12-ए निवासी राकेश अग्रवाल और आरडब्ल्यूए सेक्टर-16 के महासचिव सुभाष पपनेजा ने इस संबंध में नगर निगम से प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने की तारीख 31 दिसंबर करने की मांग की है। ताकि लोगों को इस परेशानी से निजात मिल सके। वहीं उन्होंने निगम में टैक्स जमा करने वाले कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाने की मांग की है, ताकि वहां लोगों को ज्यादा इंतजार न करना पड़े। उन्होंने कहा कि टैक्स जमा कराने के लिए पहुंचने वालों में ज्यादातर लोग वरिष्ठ नागरिक होते हैं। ऐसे में लंबा इंतजार उन्हें करना पड़ता है और इससे परेशानी होती है।

वर्जन::
इस मामले की जांच कराई जाएगी। अगर ऐसी कोई परेशानी आ रही है तो उसे दूर कराया जाएगा। हमारा प्रयास है कि शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
- धर्मवीर सिंह, कमिश्नर, नगर निगम पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed