{"_id":"616862118480be146d5a0ff8","slug":"promotion-159-assistant-managers-of-cooperative-banks-became-managers-bureau-news-pkl430029999","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरक्की : सहकारी बैंकों के 159 सहायक मैनेजर बने मैनेजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरक्की : सहकारी बैंकों के 159 सहायक मैनेजर बने मैनेजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी बैंकों में कामकाज को सुदृढ़ करने की पंजाब सरकार ने व्यवस्था शुरू कर दी है। उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इसकी शुरुआत बैंक कर्मियों की तरक्की से शुरू की है। उन्होंने 159 सहायक मैनेजरों को पदोन्नत कर मैनेजर और 55 मैनेजरों को सीनियर मैनेजर बनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा है बैंक की 820 शाखाओं में जल्द 856 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
उप मुख्यमंत्री रंधावा ने बताया कि सहकारिता लहर को और मजबूत करने के लिए सहकारी संस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सहकारी बैंकों को कामर्शियल बैंकों के मुकाबले बनाने के लक्ष्य से इन बैंकों में काम करने वाले कर्मचारियों को पदोन्नत करने की लंबे समय से लंबित मांगों को ध्यान में रखते हुए 214 तरक्कियां की गई हैं। इनमें 159 सहायक मैनेजरों को बतौर मैनेजर और 55 मैनेजरों को बतौर सीनियर मैनेजर पदोन्नत किया गया है।
सहकारी बैंकों में की जा रही नई पदों की भर्ती के बारे में रंधावा ने बताया कि राज्य में सहकारी बैंक की 820 शाखाओं को और सुचारु ढंग से चलाने और ग्राहकों को समय पर और अच्छी सेवाएं देने के लिए विभिन्न काडरों में कुल 856 पदों पर नई भर्ती की शुरू की गई प्रक्रिया को जल्द ही पूरा किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता विभाग सीधे तौर पर राज्य के आम लोगों के साथ जुड़ा है। सहकारिता क्षेत्र कृषि और ग्रामीण क्षेत्र की रीढ़ की हड्डी है, जिनका आर्थिक स्तर ऊंचा उठाने के लिए सहकारी संस्थाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। रंधावा ने कहा कि सहकारी संस्थाओं को समय के साथ चलाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।