{"_id":"64161527ca4b1b17a20a2a8c","slug":"project-passed-in-municipal-corporation-did-not-land-on-the-ground-pkl-office-news-c-16-1-pkl1068-90994-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नगर निगम में पास प्रोजेक्ट नहीं उतरे धरातल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नगर निगम में पास प्रोजेक्ट नहीं उतरे धरातल पर
विज्ञापन
- निगम की ओर से प्रशासन से मांगी गई जमीन, अभी तक इसके लिए नहीं किया गया है कोई काममाई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम की तरफ से पास प्रोजेक्ट अभी तक धरातल में नहीं उतर पाए हैं। इस कारण शहर के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शहर के नाइट फूड स्ट्रीट, मल्टी लेवल पार्किंग और शहर के कचरे के उठान के लिए बनाए जाने वाले एमआरएफ सेंटर की योजना के लिए अभी तक जमीन नहीं मिली है। इस कारण निगम की ओर से किसी भी प्रोजेक्ट पर काम नहीं किया जा सका है। मीटिंग और प्रपोजल केवल कागजों में सिमट कर रह गए हैं। अभी तक इसके लिए कोई स्थायी हल नहीं निकाला जा सका है।
पंचकूला नगर निगम की ओर से प्रस्ताव की बैठक में लाए गए एजेंडे जमीन पर नहीं उतर पाए हैं। अभी तक इन एजेंडों के धरातल पर नहीं उतर पाने के कारण शहर के सेक्टरों के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। निगम की मीटिंग में अधिकारियों की ओर से एजेंडे पास किए जा चुके है। इस पर काम नहीं हो पाया है। इसमें नाइट फूड स्ट्रीट का एजेंडा एक साल पहले निगम की ओर से पास किया गया था। इस पर अभी तक पूरी साफ सहमति नहीं बनी और जमीन भी अभी तक अलॉट नहीं हुई। सेक्टर -20 में बनाए जाने का प्लान बनाया गया है लेकिन अभी तक इसे सिरे नहीं चढ़ाया जा सका है।
मल्टी लेवल पार्किंग भी नहीं बनी
नगर निगम की ओर से बैठक कर मल्टी लेवल पार्किंग भी बनाए जाने के लिए दावे किए गए। इसे दो बार नगर निगम की बैठक में पास कर दिया गया। इसके बाद भी इसे बनाए जाने पर जमीन की सहमति एचएसवीपी, प्रशासन और नगर निगम के बीच नहीं बन पाई है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
एमआरएफ सेंटर को प्रोजेक्ट अधर में लटका
नगर निगम की ओर से शहर में पांच जगह एमआरएफ सेंटर बनाए जाने के लिए निगम ने प्रपोजल बनाया था। इसके बाद लोग कूड़ा बाहर नहीं फेंकते लेकिन शहर में इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन नहीं मिली। इस कारण अभी तक लोग कूड़ा बाहर फेंक रहे हैं और कूड़ा शहर के बाहर नहीं फेंका जा रहा है।
नगर निगम की ओर से जो भी प्रोजेक्ट बनाए गए हैं। इसे पूरा करने के लिए हम प्रशासन, एचएसवीपी को पत्र लिखकर मांग कर चुके हैं। इसके बाद भी अभी तक जमीन नहीं मिल पाई है। जैसे ही जमीन मिलेगी। हम सभी प्रोजेक्ट जल्द पूरा करेंगे। - कुलभूषण गोयल, मेयर, पंचकूला नगर निगम
नगर निगम की ओर से प्रशासन और एचएसवीपी के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर प्रोजेक्ट के लिए जमीन फाइनल की जाएगी। इसके लिए जल्द ही मीटिंग करने के लिए निगम की ओर से तैयारी की गई है। - वीरेंदर लाठर, कमिश्नर, नगर निगम