फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Principal's PA went away with Pharmacy Council ID and password, work interrupted

फार्मेसी काउंसिल की मेल आईडी और पासवर्ड लेकर चली गई प्रधान की पीए

Fri, 15 Jul 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Principal's PA went away with Pharmacy Council ID and password, work interrupted
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल में भ्रष्टाचार का खुलासा होने के बाद जहां प्रधान धनेश अदलखा और रजिस्ट्रार वर्मा फरार चल रहे हैं। वहीं, अब प्रधान की कथित पीए महिला कर्मी काउंसिल के इमेल आइडी से संबंधित पासवर्ड लेकर चली गई है। इसे काउंसिल का कंप्यूटर से जुड़ा सारा कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। यह जानकारी काउंसिल के पूर्व प्रधान केसी गोयल की आरटीआई के जवाब में काउंसिल के सुपरिंटेंडेंट सतपाल गर्ग ने दी है। गर्ग ने बताया है कि पिछले 10 दिन से यह महिला कर्मचारी ना तो कार्यालय में आई और ना ही किसी का फोन उठा रही है। काउंसिल की आईडी और पासवर्ड उसी के पास थे।
विज्ञापन

काउंसिल के पूर्व प्रधान और सदस्य केसी गोयल ने एक आरटीआई लगाकर पिछले 3 साल में काउंसिल कार्यालय को चलाने के लिए पास किए गए बजट, रजिस्ट्रेशन से संबंधित रिकॉर्ड और धनेश अदलखा के प्रधान बनने के लिए हुई बैठक की प्रोसिडिंग की जानकारी मांगी थी। इस पर सुपरिंटेंडेंट सतपाल गर्ग ने मामले में जवाब दिया है कि हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो द्वारा एफआईआर दर्ज करने के बाद महिला ने कार्यालय छोड़ दिया है। कर्मचारियों की कमी चलते काउंसिल का कार्य प्रभावित हो रहा है। काउंसिल के सुपरिंटेंडेंट सतपाल गर्ग ने लिखा है कि वह बीमार चल रहे थे, इसलिए आफिस नहीं आ पा रहे थे।
विज्ञापन

केसी गोयल ने आरोप लगाया कि काउंसिल के तथाकथित कर्मचारी भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं और आज भी कार्यालय में आ रहे हैं। केसी गोयल ने आशंका जताई है कि काउंसिल में कई फाइलों को इधर से उधर करने और जलाने की कोशिश की जा सकती है, इसलिए तुरंत प्रभाव से काउंसिल कार्यालय प्रशासनिक तौर पर टेकओवर करने की भी आवश्यकता है। पूर्व प्रधान केसी गोयल ने मामले में विजिलेंस ब्यूरो के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर को लिखे पत्र में मांग की है कि प्रधान अदलखा और राजकुमार वर्मा की गिरफ्तारी जल्द की जाए और शेष दलालों को भी सलाखों के पीछे डाला जाए। साथ ही पूरे रिकॉर्ड की जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed