{"_id":"6605df3bb20643d5330eb2d9","slug":"pretending-to-settle-land-issue-by-posing-as-raw-officer-defrauded-petrol-pump-owner-of-rs-58-lakh-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-110449-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रॉ अधिकारी बनकर जमीन का मामला निपटाने का दिया झांसा, पेट्रोल पंप मालिक से 58 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रॉ अधिकारी बनकर जमीन का मामला निपटाने का दिया झांसा, पेट्रोल पंप मालिक से 58 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-4 निवासी पेट्रोल पंप मालिक को रॉ का अधिकारी बताकर 58 लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायतकर्ता का हाईकोर्ट में जमीन को लेकर मामला चल रहा है। उसको निपटाने के लिए आरोपी ने दो करोड़ रुपये मांगे थे। आरोपी ने शिकायतकर्ता को हाईकोर्ट के फर्जी आदेश तैयार करके भी भेजे। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-4 निवासी संजीव गर्ग ने पुलिस को बताया कि दिल्ली निवासी अजय कुमार सिंह ने खुद को रॉ का अधिकारी बताया। उन्होंने बताया कि उनका पेट्रोल पंप है। उनका जमीन से संबंधित मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चल रहा है। उनके जानकार दीपक को इसकी जानकारी थी। दीपक ने उनकी मुलाकात 2019 में अजय कुमार सिंह से करवाई। उसने बताया कि हाईकोर्ट से संबंधित आपका काम यह व्यक्ति करवा देगा। अजय कुमार ने स्वयं को रॉ में आईजी रैंक का अधिकारी बताया और कहा कि आपका हाईकोर्ट में जो केस चल रहा है, उसको आपके पक्ष में करवाने के लिए दो करोड़ रुपये लगेंगे। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने भाई दिनेश गर्ग से इस संबंध में विचार-विमर्श किया। उनके भाई ने कहा कि यह मामला 2013 से चल रहा है, यदि जल्दी समाप्त हो सकता है तो करवा लो। इसके बाद दीपक और अजय उनके घर पहुंचे और काम के संबंध में बातचीत हुई।
25 लाख रुपये नकद और तीन चेक लिए
अजय सिंह ने उनसे 25 लाख रुपये नकद और तीन चेक लिए। उसके बाद अजय सिंह ने उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से 16, 18, 20 सितंबर 2019 की तारीख कोर्ट में फ्री होने की भेजी। उसने कहा कि कोई भी तारीख ले लो। इसके बाद उनको अगली तारीख 30 सितंबर 2019 की मिली। आरोपी ने उनके व्हाट्सएप पर हाईकोर्ट की कॉज लिस्ट भी भेजी। इसमें उनका केस कोर्ट में लगा नजर आया। इसके बाद उसने पंचकूला आकर उनसे 15 लाख रुपये और लिए। 30 सितंबर को आदेश न आने पर उसने कहा कि तारीख किसी कारण आगे 18 अक्टूबर की लग गई है। इस संबंध में उसने हाईकोर्ट की अगली तारीख की कॉपी और आदेश की कॉपी भेजी जिसमें लिखा गया था कि 18 अक्टूबर के मामलों को उसी दिन शार्टआउट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
18 लाख रुपये और लिए
अजय चंडीगढ़ स्थित एक होटल में रुका हुआ था। उसने वहां भी उनसे 10 लाख रुपये नकद और करीब 8 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करवाए। इसके बाद 18 अक्टूबर को कोर्ट में कैसे न लगने पर अजय कुमार ने बताया कि अभी कुछ पेपर वर्क चल रहा है, अब कल ही सुनवाई होगी तो थोड़ी देर में कंफर्म कर दिया जाएगा। अन्यथा कुछ दिन बाद ही तारीख दे दी जाएगी। केस नहीं लगने के कारण उसने उनके व्हाट्सएप पर केस के बारे में डिटेल भेज दी, लेकिन उनका केस नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने आरोपी से मिलने की कोशिश की, लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद उससे मिलने के लिए दिल्ली गया तो एक कागज पर लिखित में 30 लाख रुपये तीन चेक के माध्यम से देने के बारे में लिखा। इसके अलावा 28 लाख रुपये नकद देने को कहा। उन्होंने रुपये नहीं दिए। इसके बाद वह उनको धमकियां देने लगा कि उसकी बड़े नेताओं और अधिकारियों के साथ जान पहचान है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर जेल भेज देगा और अपने पैसे भूल जाओ। एक शिकायत उन्होंने 2021 में पुलिस चौकी सेक्टर-10 में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस दाैरान आरोपी ने उनसे कुल 58 लाख रुपये ठग लिए।
- मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रूपेश चौधरी, सेक्टर-5 थाना, एसएचओ