फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   President awards gold medal to Tanishi of NIFT Panchkula.

Panchkula News: निफ्ट पंचकूला की तनिषी को राष्ट्रपति ने दिया गोल्ड मेडल

Wed, 02 Sep 2026 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
President awards gold medal to Tanishi of NIFT Panchkula.
फैशन कम्युनिकेशन में पूरे निफ्ट में रहीं टॉपर, दीक्षांत समारोह में द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-23 स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) पंचकूला की छात्रा तनिषी गर्ग ने संस्थान का नाम रोशन किया है। फैशन कम्युनिकेशन में पूरे निफ्ट सिस्टम में टॉप करने पर उन्हें दिल्ली में आयोजित निफ्ट दीक्षांत समारोह-2026 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रतिष्ठित निफ्ट कॉन्वोकेशन गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलना तनिषी के साथ निफ्ट पंचकूला के लिए भी गौरव का क्षण रहा।
समारोह में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, कपड़ा मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव और निफ्ट की महानिदेशक तनु कश्यप, आईएएस समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


निफ्ट पंचकूला के कैंपस डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. अमनदीप सिंह ग्रोवर ने तनिषी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि कैंपस में विकसित हो रही रचनात्मक और अकादमिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि तनिषी ने मेहनत, रचनात्मक सोच और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। फैशन कम्युनिकेशन की कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. मरिशा नरूला के मार्गदर्शन में विभाग लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। फैशन कम्युनिकेशन में फैशन जर्नलिज्म, स्टाइलिंग, ग्राफिक डिजाइन, विजुअल मर्चेंडाइजिंग, फोटोग्राफी और ब्रांड कम्युनिकेशन जैसे विषय शामिल हैं। निफ्ट पंचकूला ने कहा कि तनिषी की उपलब्धि अकादमिक प्रदर्शन के साथ उनकी रचनात्मक और व्यावहारिक दक्षता को भी दर्शाती है। उनकी सफलता पर संस्थान के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलीं- मेहनत और लगन से सफलता जरूर मिलती है
तनिषी गर्ग ने कहा कि जीवन में किसी भी काम को पूरी मेहनत, ईमानदारी और लगन से किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है। सफलता के रास्ते में कई रुकावटें और चुनौतियां आती हैं, लेकिन उनसे डरकर रुकना नहीं चाहिए। निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। सच्ची मेहनत और दृढ़ संकल्प एक दिन सफलता जरूर दिलाते हैं।

राष्ट्रपति से मुलाकात को बताया यादगार पल
तनिषी ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात उनके जीवन का सबसे गौरवपूर्ण, यादगार और भावुक क्षण रहा। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें राष्ट्रपति से मिलने का अवसर मिलेगा। मुलाकात से एक दिन पहले उन्हें विशेष रूप से तैयार किया गया था। जब राष्ट्रपति उनके साथ खड़ी थीं तो उन्हें अपनी आंखों पर भी विश्वास नहीं हो रहा था।


शीर्ष महिला व्यवसायियों में पहचान बनाने का सपना
तनिषी ने बताया कि वह भविष्य में देश की शीर्ष महिला व्यवसायियों में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं। उनका सपना है कि मेहनत, लगन, आत्मविश्वास और मजबूत इरादों के बल पर व्यवसाय जगत में बड़ी सफलता हासिल करें। वह चाहती हैं कि उनकी सफलता अन्य बेटियों और युवाओं के लिए भी प्रेरणा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed