फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparation of a strong law against forced conversions in Haryana

जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ हरियाणा में कड़ा कानून बनाने की तैयारी, यूपी में भी होगा ऐसा ही विधान

Mon, 02 Nov 2020 12:57 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 02 Nov 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Preparation of a strong law against forced conversions in Haryana
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा में भी जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाने की तैयारी है। रविवार सुबह गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सीएम मनोहर लाल ने भी कानून की पैरवी की है।

विज्ञापन


फरीदाबाद के निकिता हत्याकांड के बाद प्रदेश सरकार ने जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाने पर मंथन शुरू किया है। यह कानून बनने के बाद बेटियों के साथ खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा कसेगा। सरकार इस तरह का कानून बनाना चाहती है जिसमें ऐसे मामलों में कड़ी से कड़ी सजा व जुर्माना का प्रावधान हो।
विज्ञापन


यह कानून बनाने के विज के ट्वीट को रिट्वीट के जरिये अनेक लोगों का समर्थन मिला है। साथ ही इसकी सराहना भी की गई है। हरियाणा से पहले यह कानून बनाने का फैसला उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ले चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद यह कानून बनाने का एलान किया है। शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा था कि महज शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने योगी के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि देश में चोरी छिपे, नाम छुपाकर और धर्म छुपाकर जो लोग बहन बेटियों के साथ खिलवाड़ करते हैं, उनको पहले से मेरी चेतावनी है। अगर वे सुधरे नहीं तो राम नाम सत्य है की यात्रा निकलने वाली है।

यह सुनिश्चित करेंगे किसी निर्दोष को गलत न फंसाया जाए : सीएम
सीएम मनोहर लाल ने कहा है कि राज्य जबरन धर्म परिवर्तन के मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। इस तरह के मामलों से निपटने के लिए कानूनी तरीकों या प्रावधानों पर विचार किया जा रहा है। यहां तक कि केंद्र भी ऐसे मामलों की जांच के तरीकों पर विचार कर रही है। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी निर्दोष को गलत तरीके से न फंसाया जाए।

सारे देश मे जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिशें की जा रहीं : विज
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सारे देश में जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिशें की जा रहीं हैं। फरीदाबाद में जो मामला सामने आया है इसमें भी पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया था। यह सही नहीं है, इसलिए इस बारे में सोचना पड़ेगा। यह अत्यंत गंभीर मामला है, इसलिए विचार कर रहे हैं कि इसको रोकने के लिए अगर कोई कानून लाना पड़ेगा तो हम लाएंगे।

उन्होंने बताया कि बल्लभगढ़ हत्याकांड के मामले मे गठित एसआईटी को जांच करने के लिए जो विषय दिए गए हैं उसमें ये भी विषय है कि कहीं धर्म परिवर्तन कराने के लिए संगठित और सुनियोजित प्रयास तो नहीं हो रहा है। जबरन धर्म परिवर्तन मामले का अध्ययन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस मामले पर बात की है और वहां भी इस बारे में विचार किया जा रहा है।

विज ने कहा कि इस मामले में सभी सहयोगी पार्टियों व अन्य लोगों के साथ विचार करेंगे। इस मामले में कई बिंदुओं के बारे में विचार करने की आवश्यकता है जिसके बाद ही आगे निर्णय लिया जाएगा।


विधानसभा में विधेयक लाकर बनेगा सख्त कानून
जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून का प्रारूप कानूनी विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श के बाद ही तैयार होगा। इसके लिए विधानसभा में विधेयक लाकर उसे पारित करना पड़ेगा ताकि ऐसे मामलों में सख्त सजा का कानून जल्दी बनाया जा सके। 5 नवंबर से हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा चरण शुरू होना है। इस कानून के लिए विधेयक आता है या नहीं, इस पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी। विज का कहना है कि यह कानून बनने से इससे बहन-बेटियों का सम्मान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed