फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Praveen mittal Panchkula Suicide Case of seven people committing suicide together in Panchkula

Panchkula Suicide Case: 'पूरा परिवार काफी खुश था', प्रवीन के भतीजे ने उठाए सवाल; खुदकुशी कांड में नया मोड़!

Wed, 28 May 2025 02:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला
अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 28 May 2025 02:33 AM IST
सार

पंचकूला में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत का मामला सामने आया है, कहा जा रहा है कि इन सभी ने आत्महत्या की है, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि करोड़ों का कर्ज होने के चलते प्रवीन परेशान था। फाइनेंसरों का दबाव भी था, इसलिए उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से दो सुसाइड नोट मिले हैं।

विज्ञापन
Praveen mittal Panchkula Suicide Case of seven people committing suicide together in Panchkula
Panchkula family suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार देर रात पंचकूला के सेक्टर-27 में एक ही परिवार के सात लोगों के शव कार में मिले। कहा जा रहा है कि कारोबार में बार-बार घाटा होने व फाइनेंसरों के दबाव में इन्होंने आत्महत्या की है। मृतकों में कारोबारी प्रवीन मित्तल (42), उनकी पत्नी रीना (38), मां विमला (71), पिता देशराज (72), जुड़वां बेटियां ध्रुविका व डलिशा (11) और बेटा हार्दिक (14) शामिल हैं।

विज्ञापन

शुरुआती जांच के मुताबिक, मूलरूप से हिसार के बरवाला का रहने वाला प्रवीन मित्तल का परिवार 2007-08 में पंचकूला शिफ्ट हो गया था। यहां उन्होंने बैंक से लोन लेकर स्क्रैप की फैक्टरी लगाई, लेकिन उनको करोड़ों रुपये का घाटा हो गया। बैंक करप्ट (दिवालिया) होने के बाद प्रवीन ने देहरादून में फाइनेंसरों से कर्ज लेकर टूर एंड ट्रैवल का काम शुरू किया, लेकिन वह भी नहीं चला। फाइनेंसरों के दबाव में 25 दिन पहले देहरादून छोड़कर पंचकूला के सकेतड़ी में किराये पर मकान लेकर रहने लगे। लेकिन, कर्जदारों से पीछा नहीं छूटा। उन्होंने पैसे वापस करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। परिवार को डराया और धमकाया। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसी से तंग आकर पूरे परिवार ने एक साथ जहर खाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के साथ-साथ प्रवीन मित्तल के ससुर राकेश गुप्ता ने बताया कि करोड़ों का कर्ज होने के चलते प्रवीन परेशान था। फाइनेंसरों का दबाव भी था, इसलिए उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से दो सुसाइड नोट मिले हैं। हैंड राइटिंग की जांच के लिए पुलिस ने सुसाइड नोट फोरेंसिक लैब भेजे हैं। पुलिस उन फोन कॉल की भी जांच कर रही है, जो प्रवीन मित्तल को फाइनेंसरों की ओर से किए जा रहे थे।

विज्ञापन

भतीजे ने उठाया सवाल, 10 दिन पहले तक तो सब ठीक था
प्रवीन के भतीजे अंकित मित्तल ने कहा कि 2007 में चाचा के ऊपर बैंक का कर्ज था, लेकिन तब उन्होंने इस तरह का फैसला नहीं लिया। अब तो कर्ज के चलते सुसाइड का सवाल ही नहीं पैदा होता। इसके बाद पुलिस हत्या और सुसाइड दोनों एंगल से जांच कर रही है।अंकित ने बताया कि 30 अप्रैल को चाचा पूरे परिवार के साथ भाई की शादी में शामिल होने दिल्ली आए थे। पूरा परिवार काफी खुश था। चाचा ने डांस भी किया। 10 दिन पहले भी चाचा से बात हुई थी। उनको देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा था, वह इतना बड़ा कदम उठा सकते हैं।

तीन दिन के लिए बाहर जाने की बात कह निकला था परिवार
प्रवीन मित्तल व उनका परिवार सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे घर से निकला था। परिवार सुबह से शाम तक कहां रहा, इसकी पुुलिस जांच कर रही है। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने सकेतड़ी स्थित उनके मकान खंगाला। मकान मालिक मनीष ने बताया कि प्रवीन का सुबह फोन आया था। उन्होंने बताया कि वे लोग तीन दिन के लिए घूमने जा रहे हैं। मंगलवार सुबह परिवार के जहर खाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। परिवार बेहद शरीफ था।

सुसाइड नोट में कहा-बुआ का लड़का करेगा अंतिम संस्कार
अंकित ने बताया कि उसके पास सोमवार रात पुलिस का फोन आया था। वह मंगलवार सुबह 10 बजे पंचकूला पहुंच गया। पुलिस ने उसे बताया था कि सुसाइड नोट में प्रवीन ने लिखा है कि मेरे परिवार के सभी सदस्यों की मौत के बाद अंतिम संस्कार उसके बुआ के लड़के संदीप अग्रवाल करेंगे।

दो सुसाइड नोट मिले हैं। एक कार के डैशबोर्ड पर और दूसरा बैग के अंदर मिला है। दोनों की हैंडराइटिंग फोरेंसिक टीम जांच रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सुसाइड नोट किसने लिखे। नोट में प्रवीन मित्तल की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात लिखी गई है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक गाड़ी सोमवार शाम करीब 6 बजकर 40 मिनट पर सेक्टर-27 के मकान 1204 के पीछे खाली प्लॉट में खड़ी थी। बाबा बागेश्वर की कथा से इसका कोई लेना देना नहीं है। -अमित दहिया, क्राइम एंड ट्रैफिक, डीसीपी, पंचकूला पुलिस।

वहीं, प्रवीन के ससुर राकेश गुप्ता ने कहा, 'मेरी बेटी रीना मित्तल मरी नहीं, उसकी पति प्रवीन ने जहर देकर उसकी हत्या कर दी। इस तरह से मेरी बेटी की हत्या हो जाएगी और मै कुछ नहीं कर पाऊंगा। ऐसा मैने सपने में नहीं सोचा था।' यह कहते हुए प्रवीन के ससुर राकेश गुप्ता फफक कर रो पड़े। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने दामाद प्रवीन मित्तल की मदद की। इसके बाद भी उससे उन्हें धोखा मिला। उन्होंने उसे घर खरीद कर दिया। उसका बिजनेस स्टैबलिश करने के लिए देहरादून के लिए पैसे दिए। इसके बाद वह इसे सही तरीके से नहीं चला पाया और उसने मेरी बेटी सहित मेरे दो दोहती और एक दोहते की जहर देकर हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है कि मैं अपनी बेटी का दाह संस्कार करूं और उसके शव को किसी को हाथ नहीं लगाने दूं। इस बात को लेकर प्रवीन मित्तल अपनी बेटी के शव का अलग संस्कार की जिद पर अड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई। इस पर रिश्तेदारों और नातेदारों ने बीच बचाव कर मामला शांत कर दिया। इसके बाद चंडीमंदिर थाना सहित अन्य थानों की पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। इस बीच बेटी के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद रीना के पिता राकेश गुप्ता उसका शव लेकर मनीमाजरा श्मशान घाट चले गए और अलग अंतिम संस्कार किया। वहीं मृतक प्रवीन मित्तल के फुफेरे भाई भाई इसके बाद परिजन अन्य लोगों के शव लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद उनका संस्कार किया यगा। रीना के पिता राकेश गुप्ता हिमशिखा कॉलोनी पिंजौर में रहते हैं।

कर्ज से परेशान एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत के बाद मृतकों में से एक रीना मित्तल के पिता राकेश गुप्ता ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर अपनी बेटी का अंतिम संस्कार खुद करने की जिद पकड़ ली, जिसके बाद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर फफक कर रोते हुए राकेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी रीना मित्तल की उसके पति प्रवीन ने जहर देकर हत्या कर दी है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी मरी नहीं, उसकी हत्या हुई है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी बेटी की इस तरह हत्या हो जाएगी और मैं कुछ नहीं कर पाऊंगा।

गुप्ता ने बताया कि उन्होंने हमेशा अपने दामाद प्रवीन मित्तल की मदद की। उन्होंने उसे घर खरीद कर दिया और उसका व्यवसाय स्थापित करने के लिए देहरादून के लिए पैसे दिए, लेकिन प्रवीन इसे सही तरीके से नहीं चला पाया और अंततः रीना सहित उनके दो दोहिती और एक दोहते को जहर देकर मार डाला। राकेश गुप्ता ने अपनी बेटी के शव को किसी को हाथ नहीं लगाने देने और उसका दाह संस्कार खुद करने की इच्छा व्यक्त की। इस बात को लेकर प्रवीन मित्तल के परिजनों और रीना के पिता के बीच झड़प भी हुई, जिसे रिश्तेदारों और नातेदारों ने बीच-बचाव कर शांत कराया। घटना की सूचना मिलने पर चंडीमंदिर थाना सहित अन्य थानों के पुलिस बल मौके पर पहुंचे।

पोस्टमार्टम के बाद रीना के पिता राकेश गुप्ता अपनी बेटी का शव लेकर मनीमाजरा श्मशान घाट चले गए। वहीं, मृतक प्रवीन मित्तल के फुफेरे भाई और अन्य परिजन शेष शवों को लेकर मौके पर पहुंचे, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। रीना के पिता राकेश गुप्ता हिमशिखा कॉलोनी, पिंजौर में रहते हैं।

सात शवों का हुआ पोस्टमार्टम, बिसरा रिपोर्ट का इंतजार
हरियाणा के पंचकूला में सोमवार देर रात कर्ज से परेशान परिवार के 7 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। सेक्टर-27 में एक घर के खाली प्लॉट के बाहर खड़ी गाड़ी में ये लोग मृत पाए गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति जिंदा मिला, जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

बिसरा रिपोर्ट आने के बाद होगा मौत का खुलासा
पंचकूला डीसीपी अमित दहिया ने बताया कि सभी शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह जहर खाने से मौत का मामला सामने आया है। सभी मृतकों का बिसरा करनाल स्थित मधुबन लैब भेजा गया है और जल्द ही इसकी रिपोर्ट भी आ जाएगी, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें: पंचकूला में सात लोगों ने दी जान: कार में मिला कारोबारी का सुसाइड नोट, खुदकुशी की वजह के साथ ये बात भी लिखी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed