फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचकूला में सात लोगों ने दी जान: कार में मिले कारोबारी के सुसाइड नोट, खुदकुशी की वजह के साथ ये बात भी लिखी

Tue, 27 May 2025 01:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला
अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 27 May 2025 01:55 PM IST
सार

Panchkula news today in Hindi: पंचकूला में एक परिवार के सात लोगों ने कार में खुदकुशी कर ली। मृतकों में दो दंपती और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। कार में कारोबारी के सुसाइड नोट भी मिले हैं। इनमें परिवार के साथ जान देने की वजह लिखी है।

विज्ञापन
Panchkula Suicide case Family of Seven Found Dead in Car Suicide Note Reveals Reason Haryana news in Hindi
पंचकूला के सेक्टर 27 में खड़ी कार - फोटो : संवाद
Panchkula Family Suicide News: हरियाणा के पंचकूला से रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है। शहर के सेक्टर-27 में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कर्ज के बोझ तले दबे एक ही परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने वालों में एक ही परिवार दो दंपती, तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। 


बच्चों की उम्र 12 से 15 साल के करीब है। कार से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिले हैं। सुसाइड नोट में कारोबारी ने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी की बात लिखी है। सूत्रों के मुताबिक एक सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि... मैं नहीं चाहता कि मेरे बाद मेरे बच्चों को परेशान किया जाए।
Panchkula Suicide case Family of Seven Found Dead in Car Suicide Note Reveals Reason Haryana news in Hindi
1 - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी एक कार में कुछ लोगों ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस कार में सवार लोगों में से छह को सेक्टर-26 के निजी अस्पताल और एक को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में ले गई। 
Panchkula Suicide case Family of Seven Found Dead in Car Suicide Note Reveals Reason Haryana news in Hindi
कार में जांच करती टीम - फोटो : संवाद
मृतकों में दो की पहचान प्रवीन मित्तल और उनके पिता देशराज मित्तल के रूप में हुई है। परिवार के अन्य सदस्यों की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलने के बाद डीसीपी हिमाद्री कौशिक समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Panchkula Suicide case Family of Seven Found Dead in Car Suicide Note Reveals Reason Haryana news in Hindi
परिवार के सदस्य को बचाने की कोशिश करते डॉक्टर - फोटो : संवाद
पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रवीन मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल का कारोबार शुरू किया था, जो चल नहीं पाया। उसमें उनको भारी घाटा हुआ। इसी कारण परिवार कर्ज में डूब गया था। 
विज्ञापन
Panchkula Suicide case Family of Seven Found Dead in Car Suicide Note Reveals Reason Haryana news in Hindi
घटनास्थल पर जांच करती टीम - फोटो : संवाद
हालत इतनी खराब थी कि परिवार का गुजारा भी नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी रही कि परिवार कहां का रहने वाला है। हालांकि गाड़ी देहरादून आरटीओ में रजिस्टर्ड है और आरसी के अनुसार उसके मालिक का नाम गंभीर सिंह नेगी है। 



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed