फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Prakash singh badal angry over Dhaliwal not being allowed to enter India

धालीवाल को भारत में प्रवेश नहीं दिए जाने से शिअद संरक्षक हुए नाराज

Wed, 27 Oct 2021 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Prakash singh badal angry over Dhaliwal not being allowed to enter India
पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल ने आईजीआई एयरपोर्ट अधिकारियों की ओर से दर्शन सिंह धालीवाल को भारत में प्रवेश से इनकार कर वापस अमेरिका भेजने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि वे इस तरह के अन्याय के लिए तुरंत व्यक्तिगत और प्रभावी ढंग से हस्तक्षेप करें।
विज्ञापन

बादल ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वे दर्शन सिंह धालीवाल को सद्भावना के रूप में आमंत्रित करें, जिससे प्रवासी भारतीयों को एक सकारात्मक संकेत मिलेगा।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कृषि के लिए एक एजेंडा स्पष्ट किया, जिसमें अन्य बातों के साथ साथ तीनों कृषि कानूनों को रद्द करना, उन्हें प्रभावित करने वाले किसी भी कानून से पहले हितधारकों को बोर्ड में लेकर जाना, खेती नीतियों पर सरकार को सलाह देने के लिए किसानों और कृषि विशेषज्ञ के साथ एक पैनल बनाना और न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ सुनिश्चित विपणन के लिए फसलों की सूची का विस्तार करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धालीवाल को 23-24 अक्तूबर की रात को आईजीआई हवाई-अड्डे से अधिकारियों ने यह कहते हुए वापस भेज दिया कि यह दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन करने वाले किसानों के लिए लंगर परोसने के लिए सजा के रूप में किया जा रहा है। उन्होंने इसे महान गुरु साहिबान द्वारा शुरू की गई लंगर की पवित्र प्रथा का अपमान बताया। बादल ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वे उन दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, जिन्होंने यह कार्रवाई करके देश का नाम खराब किया। धालीवाल जो अपनी पत्नी के साथ एक परिवार में शादी में भाग लेने के लिए भारत आ रहे थे, को किसानों का समर्थन करने या देश में प्रवेश करने के बीच एक को चुनने के लिए कहा गया। उन्हें विशेष रूप से कहा गया कि अगर वह अपने देश वापस आना चाहते हैं तो किसानों को लंगर बरताना बंद करें।

किसान आंदोलन को बताया राष्ट्रीय
किसानों के चल रहे आंदोलन को प्रकाश सिंह बादल ने राष्ट्रीय आंदोलन बताया। उन्होंने कहा कि इस सभ्य शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक आंदोलन में भाग लेने वालों की मदद करना गलत या गैरकानूनी नहीं है। कृषि के लिए अपने एजेंडे का ब्योरा देते हुए बादल ने कहा कि किसानों को प्रभावित करने वाले किसी भी कानून, नीति या प्रशासनिक निर्णय को हितधारकों को बोर्ड में लेने के बाद ही किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को अपने भाग्य को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर निर्णय लेने की प्रक्रिया में प्रभावी ढंग से शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed