फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Politics: Kalka MLA said - Administration is abusing democratic rights under the pressure of BJP, said - did not call in the meeting of the Redressal Committee

राजनीति : कालका विधायक बोले- भाजपा के दबाव में प्रशासन लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रहा, कहा-कष्ट निवारण समिति की बैठक में नहीं बुलाया

Tue, 29 Jun 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Politics: Kalka MLA said - Administration is abusing democratic rights under the pressure of BJP, said - did not call in the meeting of the Redressal Committee
पंचकूला। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मीटिंग की सूचना कालका विधायक प्रदीप चौधरी नहीं दी गई। इस मामले को लेकर उन्होंने कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि वह कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं इसलिए मीटिंग की सूचना नहीं दी गई, जबकि उन्हें कालका की जनता ने चुना है। उन्हें मतदाताओं ने अपनी आवाज के रूप में इस पद पर बैठाया है, ताकि वह उनकी समस्याओं की पैरवी कर सकें। लेकिन यहां प्रशासन भाजपा की कठपुतली बनकर काम कर रहा है, जो असहनीय है। मीडिया चौथा स्तंभ है और मीटिंग से पत्रकार साथियों को भी दूर रखा गया। जनता की आवाज को दबाया गया और मनमर्जी की गई।
विज्ञापन

कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधानसभा स्पीकर को लिखे पत्र में जिक्र किया है कि हरियाणा विधानसभा में 1 नंबर पर पंचकूला जिला का कालका विधानसभा क्षेत्र आता है। जहां की जनता ने उन्हें अपने हक की लड़ाई के लिए नुमाइंदा चुना। लेकिन, प्रशासन ने सोमवार को जिले में आयोजित लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण की कमेटी में न तो उन्हें कोई एजेंडा भेजा और न ही सूचना दी। जबकि मीटिंग में पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर कुलभूषण गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय शर्मा शामिल थे। उन्होंने कहा कि ऐसा करके लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने प्रशासन जवाब मांगा है कि विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर कुलभूषण गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय शर्मा को किस आधार पर कमेटी की मीटिंग में बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed