{"_id":"61d2072d863730037e5fad4b","slug":"politics-bharatiya-mazdoor-sangh-demands-job-salary-security-and-social-security-pkl-office-news-pkl438061759","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति : भारतीय मजदूर संघ ने की नौकरी, वेतन सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति : भारतीय मजदूर संघ ने की नौकरी, वेतन सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा की मांग
विज्ञापन
पिंजौर। भारतीय मजदूर संघ पिंजौर मंडल की बैठक स्थानीय श्री गुरु रविदास मंदिर पिंजौर में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता वेद प्रकाश सैनी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ ने की। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ गैर राजनीतिक संगठन है। ब्रह्म प्रकाश जिला मंत्री भामसंघ पंचकूला ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की नौकरी सुरक्षा, वेतन सुरक्षा सामाजिक सुरक्षा मुख्य तीन मांगें हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि भारतीय मजदूर संघ ने केंद्रीय वित्तमंत्री से बजट में आयकर छूट सीमा 10 लाख रुपये करने, ईपीएस 95 पेंशन को कम से कम पांच हजार रुपये प्रतिमाह व उस पर डीए जोड़ने की मांग भी की है।
इस सभा को भामसंघ जिला अध्यक्ष कृष्ण कटारिया और सह सचिव राजेश कुमार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर ग्रामीण ट्यूबवेल आपरेटर आर्गेनाइजेशन, अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन व भारतीय पोस्टल एंप्लाइज यूनियन के कर्मचारी प्रतिनिधि शामिल हुए।
दिनेश कुमार प्रधान नियुक्त
इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ पिंजौर मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें दिनेश कुमार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष साबिर अली व सोहन लाल, मंडल सचिव जय प्रकाश, सह सचिव अमित कुमार व दलबीर सिंह, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, सदस्य प्रेम कुमार, गौरव धीमान, मोहन सिंह को नियुक्त किया गया।