फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Policeman chased woman to civil hospital, released after writing apology

Panchkula News: महिला का पीछा कर नागरिक अस्पताल पहुंचा पुलिसकर्मी, माफीनामा लिखने पर छोड़ा

Tue, 10 Oct 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Policeman chased woman to civil hospital, released after writing apology
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा पुलिस का एक जवान महिला फार्मेसी का पीछा करते सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंच गया। इसके बाद पुलिस कर्मचारी महिला के सामने काउंटर पर बैठकर उसे घूरने लगा। महिला के पूछने पर अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे। सभी उसको पकड़कर पुलिस चौकी सेक्टर-6 ले गए। वहां माफीनामा लिखने के बाद उसको छोड़ गया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में कार्यरत महिला फार्मेसी अपनी डयूटी पर जा रही थी। माजरी चौक से पुलिस कर्मी महिला का पीछा करते अस्पताल तक पहुंच गया। यहां तक कि वह उस महिला के फार्मेसी काउंटर तक जा पहुंचा। पुलिसकर्मी महिला को काफी देर तक घूरता रहा। महिला ने उसके बारे में अपने साथियों को बताया। इसके बाद अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने पुलिसकर्मी की फोटो लेकर उसके पुलिस चौकी ले गए। पुलिस चौकी में जाकर पुलिसकर्मी ने महिला के पैर पकड़कर पहले माफी मांगी और उसके बाद माफीनामा लिखा।
विज्ञापन

अस्पताल से भागते समय कर्मचारियों ने पकड़ा
अस्पताल के कर्मचारियों ने जब पुलिसकर्मी को पकड़ा तो उसने कहा कि मरीज के लिए दवाई लेने आया है। मौके पर मौजूद मरीजों ने पुलिसकर्मी को पहचाने से मना कर दिया। इसके बाद पोल खुलती देखकर वह अस्पताल के पीछे पार्किंग की तरफ भागने की कोशिश करने लगा। अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत सभी सिक्योरिटी गार्ड और स्टाफ को आवाज लगाकर पुलिसकर्मी को पकड़ने को कहा। इतने में वह पार्किंग तक पहुंच गया। गार्ड से उसको पार्किंग में दबोच लिया। इस दौरान वह अस्पताल के कर्मचारियों को धमकाने लगा। जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि महिला फार्मेसी पुलिसकर्मी को पकड़कर चौकी लेकर आई थी। पुलिसकर्मी ने महिला से लिखित में माफी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed