फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police will deal with complaints more promptly

हरियाणा गृह मंत्री अनिल विज के सख्त रवैये का असर, शिकायतों को और मुस्तैदी से निपटाएगी पुलिस

Sat, 19 Sep 2020 12:17 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 19 Sep 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
Haryana Police will deal with complaints more promptly
Haryana Police
हरियाणा पुलिस अब गृह मंत्रालय से आने वाली शिकायतों को लेकर न केवल ज्यादा गंभीरता दिखाएगी, बल्कि इन्हें निपटाने में मुस्तैदी भी दिखाएगी। हरियाणा पुलिस ने दावा किया है कि गृह मंत्रालय ने 90 फीसदी शिकायतों का निपटान अब तक कर दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, गृहमंत्री अनिल विज के कड़े तेवरों के बाद प्रदेश पुलिस ने अपनी कार्यप्रणाली में और चुस्ती लाने का फैसला लिया है। वीरवार को अचानक गृहमंत्री विज पुलिस मुख्यालय पहुंच गए थे। वहां एक आला अफसर के पास करीब एक साल से पेडिंग पड़े कार्यों को लेकर न केवल मंत्री ने नाराजगी जाहिर की थी, बल्कि अफसर से संबंधित कामकाज की जिम्मेवारी भी छीन ली।
विज्ञापन


गृहमंत्री के इसी एक्शन के बाद प्रदेश पुलिस अब अपने कामकाज को लेकर गंभीर हो गई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि अनिल विज द्वारा पद संभालने के बाद से पुलिस, सीआईडी, एचएपी, आईआरबी, रेलवे और अन्य इकाइयों से संबंधित कुल 9,384 शिकायतें गृह मंत्री कार्यालय के माध्यम से पुलिस मुख्यालय को भेजी गई थी। जिनमें से 8,755 शिकायतों का निपटान किया जा चुका है। जबकि 629 प्रक्रियाधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अनुसार करीब 93 प्रतिशत शिकायतें अब तक निपटाई जा चुकी हैं। एडीजीपी ने बताया कि गृहमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिए थे कि उनके कार्यालय से किसी भी मामले संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर उसे जल्द से जल्द हल करने का प्रयास करते हुए सभी मुद्दों और शिकायतों का निवारण किया जाना चाहिए। उनके निर्देशों के अनुपालन में डीजीपी हरियाणा मनोज यादव ने सभी फील्ड इकाइयों को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इन सभी शिकायतों को कम से कम संभव समय में प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।

पुलिस अफसरों ने मंत्री विज को भेजी कामकाज की रिपोर्ट

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के औचक निरीक्षण के बाद पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को भी पुलिस मुख्यालय में खासी हलचल रही। यहां सभी अधिकारियों ने अपने काम काज की रिपोर्ट गृह मंत्री अनिल विज को भेजी। जिसमें यह बताया गया कि किस अधिकारी ने कितनी फाइलों का निस्तारण किया है। रिपोर्ट के मुताबिक किसी ने 40 तो किसी ने 50 फाइलों का निस्तारण किया है।

मालूम हो कि हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने वीरवार को पंचकूला सेक्टर-6 स्थित पुलिस मुख्यालय में औचक निरीक्षण किया था। जिसके बाद उन्होंने यहां तैनात एडीजीपी एएस चावला से सभी चार्ज वापस ले लिए। चावला के काम की लापरवाही को देखते हुए विज ने यह कार्रवाई की। विज के छापे के बाद डीजीपी मनोज यादव ने चावला से सभी चार्ज वापस लेकर तीन अधिकारियों आलोक राय, नवदीप सिंह विर्क और कला रामचंद्रन को दिए थे। छापे का कारण यह था कि कई दिनों से शिकायतें आ रही थी कि विभाग की ओर से भेजी जाने वाली फाइलों पर काम नहीं हो रहा है।

पुलिस मुख्यालय में फाइलों के ढेर लग रहे हैं और कार्रवाई नहीं हो रही है। एडीजीपी चावला के पास के पास डायल 112 का भी काम है। सरकार की मंशा है कि डायल 112 से हरियाणा में अपराध में कमी आए, लेकिन इससे संबंधित कार्रवाई भी धीमी गति से चल रही थी। जिसके बाद विज ने सभी पुलिस अधिकारियों के काम की वीरवार और शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक की रिपोर्ट मांग ली। आज अधिकारियों द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में यह बताया गया कि किसने कितना काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed