{"_id":"67b78ac76215fed99202a5d1","slug":"police-listened-to-the-problems-of-the-villagers-in-the-jan-samvad-program-panchkula-news-c-87-1-pk11006-119819-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जनसंवाद कार्यक्रम में पुलिस ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जनसंवाद कार्यक्रम में पुलिस ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
विज्ञापन
पंचकूला। सकेतड़ी पुलिस चौकी में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसीपी ट्रैफिक शुकरपाल सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से महिलाओं की समस्याओं पर ध्यान दिया गया और उनका उचित समाधान किया गया।
वहीं, एसीपी ने ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचने के उपायों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि साइबर ठग नकली बैंक और पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को धोखे में डालकर ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसी किसी भी संदिग्ध काॅल या फिर साइबर धोखाधड़ी की घटना पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।
उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलकूद व अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित जानकारी मिले तो वे तुरंत 7087081100 पर इसकी सूचना दें, जिससे पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एसीपी को पार्किंग की समस्या से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समाधान का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों ने इस जनसंवाद कार्यक्रम की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की। इस दौरान एसीपी ने उपस्थित ग्रामीणों से सुझाव भी मांगे, ताकि पुलिस व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। इस अवसर पर मनसा देवी थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर राहुल, लाइन अफसर सब-इंस्पेक्टर अजब सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी, गांव की महिलाएं, बुजुर्ग, सरपंच एवं अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।