फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   PM Vishwakarma teaches beneficiaries the tricks of branding, digital marketing and AI

Panchkula News: पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को सिखाए ब्रांडिंग, डिजिटल मार्केटिंग और एआई के गुर

Fri, 21 Aug 2026 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
PM Vishwakarma teaches beneficiaries the tricks of branding, digital marketing and AI
एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम में ऑनलाइन बिक्री, ई-कॉमर्स और डिजिटल भुगतान की दी जानकारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। कौशल भवन, सेक्टर-3 में एमएसएमई-विकास कार्यालय, करनाल की ओर से पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग, पैकेजिंग, डिजिटल मार्केटिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कारीगरों को आधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर अपने उत्पादों को नए बाजारों तक पहुंचाने के गुर सिखाए गए।
एमएसएमई-डीएफओ के सहायक निदेशक हरपाल सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत की। मुकेश वर्मा ने पीएम विश्वकर्मा योजना, उद्यम पंजीकरण और सरकारी योजनाओं के लाभों की जानकारी दी। वाईपी आरती कनिया ने एआई के जरिए ब्रांडिंग और मार्केटिंग के अवसरों के बारे में बताया।
विज्ञापन

डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ राहुल ढींगरा ने ऑनलाइन बिक्री और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से कारोबार बढ़ाने की जानकारी दी। लाभार्थियों को मीशो और सुलेखा बिजनेस सहित विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑनबोर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलडीएम पंचकूला विनोद कुमार ने बैंकिंग, वित्तीय साक्षरता और ऋण संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की शाखा प्रबंधक साक्षी मल्होत्रा की टीम ने डिजिटल भुगतान के लिए क्यूआर कोड तैयार किए।

मुख्य अतिथि अपर निदेशक राज कुमार ने कारीगरों से कौशल और उत्पादों की गुणवत्ता में लगातार सुधार करने के साथ सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed