फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   PM should object to immediate relief for buying oil: Sandhwan

तेल खरीदने के लिए फौरी राहत की बात पर एतराज जताएं पीएम : संधवां

Fri, 06 Mar 2026 10:20 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
PM should object to immediate relief for buying oil: Sandhwan
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि युद्ध के दौरान भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका द्वारा किए जा रहे एक माह की फौरी राहत देने के दावे पर पीएम नरेंद्र मोदी को कड़ा एतराज जताना चाहिए। पीएम को इस बारे में स्थिति भी स्पष्ट करनी चाहिए। साथ ही युद्धाभ्यास के बाद भारत से लौट रहे ईरान नेवी के युद्धपोत पर अमेरिका की ओर से किए गए हमले पर भी कड़ा विरोध जताना चाहिए।

विधानसभा सचिवालय में प्रेसवार्ता के दौरान संधवां ने कहा कि इस घटनाक्रम पर केंद्र सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। संधवां ने कहा कि भारत एक संप्रभु और स्वतंत्र देश है। व्यापार या ऊर्जा खरीद से जुड़े फैसले केवल देश के हित में ही लिए जाने चाहिए। भारत क्या खरीदता है और किस देश से खरीदता है, इसके लिए किसी दूसरे देश की अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या केंद्र सरकार की चुप्पी कुछ बड़ी कंपनियों के हितों से प्रभावित है, जिनके सत्ताधारी व्यवस्था से करीबी संबंध हैं और जो संयुक्त राज्य अमेरिका में महत्वपूर्ण कारोबार करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed