फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Virus, Players' presence banned at Tau Devi Lal Stadium

कोरोना वायरसः पंचकूला में ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खिलाड़ियों-बाहरी लोगों की मौजूदगी प्रतिबंधित

Thu, 19 Mar 2020 04:23 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 19 Mar 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
Corona Virus, Players' presence banned at Tau Devi Lal Stadium
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण को लेकर सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में खिलाड़ी प्रशिक्षण एवं बाहरी लोगों के सैर करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि खेल परिसर में कोई भी खिलाड़ी 31 मार्च तक किसी भी तरह का प्रशिक्षण नहीं लेगा। इसके अलावा कोई भी बाहरी व्यक्ति खेल परिसर में सैर के लिए नहीं आएगा। इस प्रकार निर्धारित तिथि तक खेल परिसर बंद रहेगा।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि सभी शिक्षण और धार्मिक संस्थानों में कोरोना को लेकर आवश्यक हिदायतें जारी की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि लोगों के बीच कम से कम एक मीटर का फासला होना अनिवार्य है। इन आदेशों की दृढ़ता से पालना सुनिश्चित करने के लिए जिले में स्थित सभी शिक्षण संस्थानों एवं धार्मिक संस्थानों के प्रबंधकों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


लोग अधिक संख्या में एक जगह इकट्ठा न हों
उन्होंने बताया कि जिला के सभी स्कूल, कॉलेज, जिम, म्यूजियम, सामाजिक एवं सांस्कृतिक केंद्र, स्वीमिंग पूल, सिनेमा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। विद्यार्थियों को घर बैठे ही ऑनलाइन शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पूर्व निर्धारित परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को एक मीटर के दायरे पर बैठाना अनिवार्य किया गया है। सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य बैठकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करने के लिए हिदायतें दी गईं ताकि अधिक संख्या में लोग एक जगह इकट्ठा न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी कार्यक्रम में कम लोग हों शामिल
शादी, जन्मदिन, किटी पार्टियों सहित सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में कम लोगों को शामिल होने के निर्देश दिए हैं। इसमें दो सौ से कम लोग शामिल होने चाहिए। उपायुक्त ने बताया कि लोगों को नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लोगों को घर पर बैठे रहने तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से जाने से मना किया जा रहा है।

अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाने के दिए निर्देेेश

जिले के सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए सचेत किया गया है। अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। ऑनलाइन डिलीवरी का कार्य करने वालों को उचित दूरी बनाए रखने तथा आवश्यक सेवाएं ही जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त ने कहा कि लोगों को दिन में कई बार लगातार 20 सेकेंड तक हाथों को साबुन से धोने तथा ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करने और पूर्ण रूप से सैनिटाइज करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कार्यालयों में प्रवेश करने से पहले सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के हाथों को सैनिटाइज किया गया है।

बसों को सैनिटाइज करने के लिए पांच टीमों का गठन
हरियाणा परिवहन विभाग की बसों को सैनिटाइज करने के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है जो नियमित रूप से सुबह-शाम बसों को सैनिटाइज कर रही हैं। सार्वजनिक स्थलों बस स्टैंड आदि पर स्थापित शौचालयों की सफाई पर भी विशेष बल दिया जा रहा है।

इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार 900 मिलीलीटर पानी में 100 मिलीलीटर हाईपोक्लोराइड सोल्यूशन का प्रयोग किया जा रहा है। बाजार में 5 से 10 प्रतिशत हाईपोक्लोराइड सोल्यूशन आसानी से उपलब्ध हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों के लिए जिला स्तर पर हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 9779494643, 8054007102 और 0172-2573907 पर भी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed