{"_id":"6712e5d9723e0a54f40ca7e4","slug":"platform-of-10-trains-including-shatabdi-changed-four-trains-cancelled-platform-number-3-and-4-closed-from-today-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-116460-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: शताब्दी समेत 10 ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदला, चार ट्रेनें रद्द, आज से प्लेटफार्म नंबर 3 और 4 बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: शताब्दी समेत 10 ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदला, चार ट्रेनें रद्द, आज से प्लेटफार्म नंबर 3 और 4 बंद
Sat, 19 Oct 2024 04:18 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 04:18 AM IST
सार
अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि चंडीगढ़ आने-जाने वाली चार ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि हैवी ट्रैफिक के चलते कुछ ट्रेनों का 19 से 24 अक्तूबर तक घग्गर और मोहाली में स्टॉपेज किया गया है।
विज्ञापन
train
- फोटो : stock.adobe.com
विस्तार
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाने का काम चल रहा है। प्लेटफॉर्म नंबर एक से छह तक कंकोर्स निर्माण के लिए शनिवार से नंबर 3 और 4 नंबर प्लेटफॉर्म को 24 अक्तूबर तक बंद कर दिया गया है। इन दोनों प्लेटफॉर्मों से आने और जाने वाली करीब 10 ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया गया है।
विज्ञापन
अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि चंडीगढ़ आने-जाने वाली चार ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि हैवी ट्रैफिक के चलते कुछ ट्रेनों का 19 से 24 अक्तूबर तक घग्गर और मोहाली में स्टॉपेज किया गया है।
विज्ञापन
ये ट्रेनें रद्द
-19 से 24 अक्तूबर तक फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस-20 से 25 अक्तूबर तक चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रेस
-19 से 24 अक्तूबर तक 12241 चंडीगढ़-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस चंडीगढ़ की जगह खरड़ से चलेगी।
-19 से 24 के बीच महज एक दिन 21 अक्तूबर को वीकली ट्रेन चंडीगढ़-रामनगर अंबाला से जाएगी।
इन ट्रेनों का बदला प्लेटफार्म
-गाड़ी संख्या 12411 इंटरसिटी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 3 की जगह प्लेटफार्म नंबर 2 से जाएगी।-गाड़ी संख्या 12046 चंडीगढ़ नई दिल्ली शताब्दी प्लेटफार्म नंबर 2 की जगह 5 से जाएगी।
-गाड़ी संख्या 04594 अंब अंदौरा एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 3 की जगह 2 से जाएगी।
-चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस प्लेटफार्म 3 की जगह 5 से जाएगी।
-गाड़ी संख्या 12412 अमृतसर-चडीगढ़ इंटर सिटी एक्सप्रेस 3 की जगह 2 से जाएगी।
-गाड़ी संख्या 12983 अजमेर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस प्लेटफार्म 4 की जगह 5 से जाएगी।
-गाड़ी संख्या 12242 अमृतसर चंडीगढ़ सुपर फास्ट एक्सप्रेस 3 की जगह 2 से जाएगी।
-गाड़ी संख्या 22456 कालका से शिरडी एक्सप्रेस 4 की जगह 5 से जाएगी।
-गाड़ी संख्या 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस प्लेटफार्म 5 की जगह 6 से जाएगी।
-गाड़ी संख्या 15904 चंडीगढ़ दरभंगा एक्सप्रेस प्लेटफार्म 4 की जगह 6 से जाएगी।
ये ट्रेनें घग्गर रेलवे स्टेशन पर भी रुकेंगी.........
-14331 नई दिल्ली-कालका शताब्दी-14332 कालका नई दिल्ली शताब्दी
-12057 नई दिल्ली- दौलतपुर चौक
-12058 दौलतपुर चौक से नई दिल्ली
-12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
-12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस
-15011 लखनऊ-चंडीगढ एक्सप्रेस
-15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस
14217-प्रयागराज चंडीगढ़ एक्सप्रेस
मोहाली में भी स्टॉपेज.....
-14631 देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस-14632 अमृतसर- देहरादून एक्सप्रेस
-18101 टाटानगर-जम्मू एक्सप्रेस
-18102 जम्मू-टाटा नगर एक्सप्रेस
-18309 जबलपुर-जम्मू एक्सप्रेस
-18310 जम्मू-जबलपुर एक्सप्रेस
-11905 आगरा-होशियारपुर एक्सप्रेस
-11906 होशियापुर-आगरा एक्सप्रेस
-22447 नई दिल्ली-अंब-अंदौरा एक्सप्रेस
-22408 अंब अंदौरा-नई दिल्ली एक्सप्रेस
-15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस
-15525 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस