फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Petition filed in the court on renaming Manimajra as Sector-13 chandigarh

चंडीगढ़ में मनीमाजरा का नाम सेक्टर-13 करने पर अदालत में याचिका दायर, उठाई गई आपत्ति

Wed, 08 Jan 2020 02:27 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 08 Jan 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Petition filed in the court on renaming Manimajra as Sector-13 chandigarh
फाइल फोटो
मनीमाजरा का नाम बदलकर सेक्टर-13 करने के फैसले को जिला अदालत में याचिका दायर कर चुनौती दी गई। यह याचिका लॉयर्स फॉर ह्यूमेनिटी की ओर से दायर की गई। याचिका में कहा गया कि मनीमाजरा से वहां के निवासियों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। मनीमाजरा एक ऐतिहासिक शहर है, जिसका राजा महाराजाओं का एक अपना इतिहास है।
विज्ञापन


यहीं के राजा ने माता मनसा देवी मंदिर का निर्माण करवाया था। मनीमाजरा के राजा की 48 गांवों पर रियासत थी, जोकि मुल्लांपुर गरीब दास और दूसरी पिंजौर तक घग्घर किनारे तक रियासत थी। मनीमाजरा छह सौ साल पहले गरीब दास द्वारा स्थापित किया गया था। साथ ही याचिका में कहा गया कि मनीमाजरा का एक सामाजिक और धार्मिक महत्व है, क्योंकि यहां पर मनसा देवी की प्रसिद्ध पीठ स्थित है।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया कि चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों की भावनाओं और वहां की ऐतिहासिकता को नजरअंदाज किया है। यहां प्रसिद्ध माता राज कौर जी गुरुद्वारा है, जिन्होंने इस शहर को रियासत बनाया था। यह गुरुद्वारा मनीमाजरा किले में स्थित है। मनीमाजरा स्थित गुरुद्वारा कुहुनी साहिब ऐतिहासिक पृष्ठभूमि गुरु गोबिंद सिंह के रूप में है, जहां वह आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर भगवान राम, सीता और हनुमान को समर्पित ठाकुरद्वारा स्थित है। याचिका में यह भी उल्लेख किया गया कि मनीमाजरा केवल एक नाम नहीं है, बल्कि एक महान ऐतिहासिक पृष्ठभूमि थी। यह कहा गया था कि अधिकारी सभी तथ्यों की अनदेखी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की भावनाओं को इससे ठेस पहुंच रही है। मामले की अगली सुनवाई 8 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed