फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People will enter the ration depot by washing their hands with soap

हरियाणा: साबुन से हाथ धोकर राशन डिपो में घुसेंगे लोग, सोशल डिस्टेंसिंग का भी रखना होगा ध्यान

Sun, 29 Mar 2020 11:32 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 29 Mar 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
People will enter the ration depot by washing their hands with soap
सांकेतिक तस्वीर।

हरियाणा में राशन वितरण के दौरान डिपो संचालक और लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का प्रोटोकॉल फॉलो करना होगा। इसके लिए विभिन्न दिशा-निर्देश सरकार ने जारी किए हैं। राशन डिपो पर राशन लेने से पहले लोगों को साबुन से हाथ धोकर अंदर जाना होगा। डिपो संचालक साबुन और पानी की व्यवस्था डिपो के बाहर करेंगे।

विज्ञापन


डिपो संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह डिपो के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा न होने दें। उन्हें तीन- तीन फीट की दूरी पर खड़ा करके राशन वितरित करें। डिपो संचालक राशन वितरण में ऐसी समय सारिणी बनाएं कि 10-10 लोग ही एक बार में राशन लेने पहुंचे। गांव में मुनादी करवाकर वितरण की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


संभव हो सके लाभार्थियों का व्हाट्सएप और एसएमएस ग्रुप बनाकर भी उन्हें राशन वितरण की सूचना दी जा सकती है। डिपो संचालक दुकान परिसर को साफ-सुथरा रखेंगे। काउंटर, दरवाजे के हैंडल इत्यादि चीजों को सैनिटाइज करके रखेंगे। इसके अलावा वे लाभार्थी जो बुजुर्ग हैं, यदि संभव हो सके तो डिपो संचालक उनका राशन उनके घर तक ही पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किराना दुकानदारों को भी यही निर्देश दिए गए हैं। लोगों से भी कहा गया है कि यदि दुकानदारों के लिए रसद की होम-टू-होम डिलीवरी संभव नहीं हो पा रही है। तो राशन की लिस्ट दुकानदार को व्हाट्सएप या एसएमएस से भेज दें। जिसके बाद दुकानदार उस सामान को पैक कर बिल समेत अपनी दुकान के बाहर रख देगा और फिर ग्राहक को उस सामान को ले जाने के लिए व्हाट्सएप या एसएमएस के जरिए ही समय बता देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed