फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People are troubled by the supply of dirty water in their homes, yellow smelly water is coming in people's homes

Panchkula News: घरों में गंदे पानी की सप्लाई से लोग हुए परेशान, लोगों के घरों में आ रहा पीले रंग का बदबूदार पानी

Thu, 12 Jun 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the supply of dirty water in their homes, yellow smelly water is coming in people's homes
कालका। गांधी लाइब्रेरी नजदीक पुरानी सब्जी मंडी के करीब 25 घरो में पिछले करीब छह दिनों से गंदे पानी की सप्लाई होने के कारण लोगो को अनेक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि घर में खाना बनाने, कपड़े धोने, सफाई करने तथा रोजाना की जरूरी काम तक के लिए पानी खरीद कर लाना पड़ रहा है। पहले ही महंगाई ने दम निकला हुआ है, बावजूद इसके पानी खरीद कर पीना बहुत कठिन है।
विज्ञापन



पार्षद बोलीं छह दिनों से बनी हुई है समस्या

वार्ड नंबर-31 की पार्षद उजाला बक्शी ने बताया कि पिछले छह दिनों से यह समस्या बनी हुई है। नलों से पीले रंग का बदबूदार पानी आ रहा है। पानी इतना गंदा आ रहा है कि घर में सांस लेना भी दुश्वार हो जाता है। गंदे पानी की वजह से बीमारियों का भी खतरा बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराया जाए।
विज्ञापन


महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी

पार्षद ने बताया कि पानी गंदा होने की वजह से और कम समय के लिए पानी आने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी कॉलोनी के महिलाओं को हो रही है। परिवार के पुरुष सदस्य तो नौकरी व काम के करने के लिए बाहर चले जाते हैं। घरेलू जरूरतों के लिए महिलाओं को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। दूर से पानी बार-बार उठाकर लाने के कारण भी बहुत दिक्कतें होती हैं। पूरा दिन इसी में निकल जाता है। घर का काम भी नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदे पानी की सप्लाई का कारण क्या है, इसकी जांच की जा रही है। सीवरेज लाइन खोलने का काम प्रगति पर है। जल्द समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। -संतोष, जेई जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed