{"_id":"5dfa67208ebc3e87be2cea8a","slug":"people-are-being-cheated-in-the-name-of-sbi-policy-pkl-office-news-pkl3603867173","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई कर्मचारियों ने धरना देकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई कर्मचारियों ने धरना देकर जताया विरोध
विज्ञापन
पंचकूला। भारतीय स्टेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन चंडीगढ़ मंडल और एसबीआई फेडरेशन के सदस्यों ने सेक्टर-5 एसबीआई के प्रशासनिक भवन कार्यालय के सामने बुधवार को विशाल धरना प्रदर्शन किया। इसमें सर्कल के विभिन्न हिस्सों और केंद्रीय समिति के सदस्यों ने भारी संख्या में भाग लिया।
एसबीआई फेडरेशन के महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि एसबीआई पॉलिसी के नाम पर लोगों के साथ धोखा हो रहा है। यह प्रोडक्ट लोगों को धोखा देकर बेचा जाता है। कस्टमर को लॉकिंग पीरियड की जानकारी नहीं दी जाती है। इस कारण लोग परेशान होते हैं। इससे एसबीआई बैंक का नाम खराब हो रहा है। एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारियों के खिलाफ आतंक और दमन करने वाले सभी नियम लगा दिए गए हैं। इस कारण इस तरह की परेशानी बनी है। इसे हम अभी अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे।
पंचकूला मॉड्यूल के उप महासचिव प्रदीप गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सही तरीके से बात कहने पर कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। एसबीआई के प्रधान पदाधिकारियों पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वे एसोसिएशन की आवाज को बंद करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
सभा में महासचिव दीपक शर्मा ने कहा कि यह प्रभावी कार्रवाई सर्किल प्रबंधन की ओर से सही आवाज का गला घोंटने की कोशिश है। एसोसिएशन ने अधिकारियों की वास्तविक शिकायतों को निवारण करने के लिए समय-समय पर मुद्दों को उठाया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एसोसिएशन हमारे सम्मानित संस्थान का एक प्रमुख हितधारक है और हमें अपने संस्थान की बेहतरी और सुधार के लिए खुद को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने का अधिकार है, जो कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार है।