फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People are angry due to lack of cleanliness in the gymnasium

Panchkula News: व्यायामशाला की साफ-सफाई न होने से लोगों में रोष

Sat, 14 Jun 2025 12:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
People are angry due to lack of cleanliness in the gymnasium
रामगढ़। जिला पंचकूला के गांव कनौली में सरकार द्वारा बनाई गई व्यायामशाला की हालत खस्ता होने से स्थानीय लोगों में रोष है। इस व्यायामशाला को सरकार द्वारा भारी धन राशि खर्च कर इसलिए बनाया गया था कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग इस व्यायामशाला में व्यायाम कर सके। लेकिन इस व्यायामशाला में खड़ी एलर्जी कर देने वाली घास इस बात की गवाही है कि इस व्यायामशाला में काफी लंबे समय से ग्राम पंचायत द्वारा कोई सुध नहीं ली गई है और ना ही साफ सफाई की गई है। गांववासी सागर राणा, वीरेंद्र सिंह, यशविंद्र राणा, लक्की राणा, महावीर सिंह, जसबीर सिंह राणा, विक्की राणा, रविन्द्र राणा, पंकज राणा सहित अन्य लोगों ने बताया कि व्यायामशाला की सफाई न होने से गांव के सभी लोगों को इसका उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह व्यायामशाला मात्र एक शो पीस बनाकर रह गई है । अधिकारियों को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed