फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pay attention to the health sector Bhagwant Mann: Arvind Khanna

स्वास्थ्य क्षेत्र पर ध्यान दें भगवंत मान: अरविंद खन्ना

Thu, 29 Jun 2023 07:15 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 07:15 PM IST
विज्ञापन
Pay attention to the health sector Bhagwant Mann: Arvind Khanna
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने कहा है कि पंजाब में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गांवों में चल रही रूरल हेल्थ डिस्पेंसरियां लंबे समय से स्टाफ और अन्य जरूरी सुविधाओं की कमी से जूझ रही हैं, जिस पर सरकार को तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।
वीरवार को जारी एक बयान में खन्ना ने कहा कि प्रदेश के लोगों को दिल्ली की तर्ज पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए आम आदमी क्लीनिक खोलने के बजाय मौजूदा डिस्पेंसरियों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में सुधार किया जाना चाहिए। पुरानी डिस्पेंसरियों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की कि वह अपने दावों को पूरा करने के लिए गंभीरता से काम करें ताकि राज्य के लोगों को इस बात के लिए पछताना न पड़े कि उन्होंने उन्हें किस काम के लिए चुना है। उन्होंने कहा कि राज्य के बहुमुखी विकास के लिए विपक्षी दलों को मिलकर रचनात्मक फैसले लेने चाहिए ताकि वे पंजाब की बेहतरी के लिए मिलकर काम कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed