{"_id":"5f8609698ebc3e9b765b6857","slug":"pause-at-night-s-cold-moisture-will-increase-pollution-panchkula-news-pkl3908984178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्टः चंडीगढ़ में रात की ठंड पर लगा विराम, नमी प्रदूषण भी बढ़ेगा, अब घनी धुंध छाने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्टः चंडीगढ़ में रात की ठंड पर लगा विराम, नमी प्रदूषण भी बढ़ेगा, अब घनी धुंध छाने के आसार
Wed, 14 Oct 2020 11:50 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत से मानसून की विदाई के बाद रात में आई ठंड कुछ दिनों के लिए वापस चली गई है। अगले पांच से सात दिन तक रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। सुबह और शाम को हल्की धुंध छाने के भी आसार हैं। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम सक्रिय हुआ है, जिसकी वजह से नम हवाएं उत्तर भारत की ओर आ रही हैं। इससे मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल का कहना है कि पंजाब में पराली जलाए जाने और हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से वायु प्रदूषण भी बढ़ जाएगा। धूल के कण ऊपर जाने की बजाय नीचे रहेंगे। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतनी होगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहेगा।
मानसून के जाते ही चंडीगढ़ में हल्की ठंड का आगमन होने के साथ रात का तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया था, जबकि दिन के तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई थी। रात के वक्त निकलने वाले लोग जैकेट व स्वेटर पहनने लगे थे लेकिन अचानक से बंगाल की खाड़ी में मौसमी सिस्टम एक्टिव हो गया है। इससे अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि भले ही सिस्टम एक्टिव हो, लेकिन इसका असर उत्तर भारत के इलाकों में देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि वहां से नमी हवाएं आएंगी।
विज्ञापन
इससे सुबह व शाम के वक्त धुंध देखने को मिल सकती है। पूरे हफ्ते इसी तरह का मौसम देखने को मिल सकता है। हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहा है, लेकिन वह कमजोर है। इससे जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 21 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है।
डेंगू का खतरा भी बढ़ा
दिन व रात के तापमान में काफी अंतर होने से डेंगू का खतरा बढ़ गया है। इसमें एडीज मच्छर के पनपने के खतरे ज्यादा हैं। केस भी अब डेंगू के बढ़ने लगे हैं। ट्राइसिटी में इस समय डेंगू के केस भी आ रहे हैं। डेंगू के मच्छर को खत्म करने के लिए तापमान 16 से 17 डिग्री के बीच होना चाहिए। जब तक तापमान इतने नीचे नहीं आता है तब तक डेंगू का खतरा बना रहेगा।