{"_id":"68a0df4649db1fa5240351f4","slug":"patriotism-celebrated-in-government-and-non-government-institutions-of-morni-flag-hoisting-took-place-at-many-places-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-125849-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मोरनी के सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में देशभक्ति का जश्न, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मोरनी के सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में देशभक्ति का जश्न, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण
विज्ञापन
मोरनी। मोरनी खंड में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों तथा निजी संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिक्कर ताल में मुख्य अतिथि के रूप में गांव बाबर अली के कैप्टन सीताराम शर्मा पहुंचे। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए भारतीय सेवा और राष्ट्रभक्ति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य उर्मिला रंग सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। इसी प्रकार मोरनी के तकनीकी संस्थान बैलों में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और स्वतंत्रता सेनानियों की गाथाएं गाईं।
इसके अतिरिक्त राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरनी हिल्स, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूडी, बड़ीशेर, थापली सहित क्षेत्र के अन्य स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया।
विज्ञापन
एकता और भाईचारे का दिया संदेश
सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों ने भाषण, कविताएं, गीत और नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति रंग में रंग दिया। इसके साथ ही मोरनी क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों और कई निजी शिक्षण संस्थानों ने भी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर देश के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया। पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति के गीत गूंजते रहे और तिरंगे की शान के साथ लोगों ने एकता और भाईचारे का संदेश दिया।