फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   parking, car park, on road, challan, panchkula news, decree

सड़क पर कार पार्क तो होगा चालान : कमिश्नर

Wed, 18 May 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
parking, car park, on road, challan, panchkula news, decree
पुलिस कमिश्नर आरसी मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
अब कार को सड़क के किनारे पार्क मत करें। अगर आप ऐसा करेंगे तो पंचकूला पुलिस कार का चालान करके सीधे आपके घर पहुंचा दिया जाएगा। पंचकूला में ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए पुलिस एकदम अलर्ट हो गई है। इसके लिए पंचकूला अंबाला के पुलिस कमिश्नर आरसी मिश्रा ने ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए हैं कि ट्रैफिक नियमों का जरा भी उल्लंघन करने वालों को चालान थमाएं जाएं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ज्यादातर सब्जी मंडियों के आसपास कारों को पार्किंग में पार्क न करके सड़क पर ही पार्क कर दिया जाता है। इसके साथ ही मार्केट में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है। पंचकूला की सेक्टर-15, सेक्टर-11, सेक्टर-10 के साथ ही अन्य मार्केट का हाल भी ऐसा ही है। इससे ट्रैफिक रुक जाता है। उन्होंने बताया कि सिटी में लगाए गए 56 कैैमरों की मदद इसमें ली जाएगी। इन कैमरों को सेक्टर-14 स्थित कंट्रोल रूम से मानीटर किया जा रहा है। इसके साथ ही पंचकूला में लेन ड्राइविंग के लिए भी कैमरों में सॉफ्टवेयर लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


इंट्री प्वाइंट पर भी होगी पैनी नजर
दुपहिया वाहन चालक हों या फिर चौपहिया वाहन चालक, यदि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए इंट्री प्वाइंट पर भी कैैमरे लगाए गए हैं। जल्द ही कुछ और कैमरों का प्रावधान किया जा रहा है जिनको यहां फिट करवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोर्स कम है, सहयोग से होगा काम
कमिश्नर पुलिस आरसी मिश्रा ने बताया कि पंचकूला में फोर्स कम होने के कारण इंट्री प्वाइंट पर चंडीगढ़ पुलिस की मदद ली जाएगी। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस के आईजी के साथ बातचीत कर ली गई है। एक इंट्री प्वाइंट पर पंचकूला पुलिस के जवान होंगे तो दूसरे इंट्री प्वाइंट पर चंडीगढ़ पुलिस के जवान। ऐसी स्थिति में इंट्री करने वालों की मानीटरिंग आसानी से की जा सकेगी। 

रोटेशनल कैमरे लेंगे पूरी तस्वीर
अंबाला पंचकूला पुलिस के कमिश्नर आरसी मिश्रा ने बताया कि कुछ स्थानों पर 360 डिग्री तक घूमने वाले कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे गाड़ी, गाड़ी की बाडी के साथ ड्राइवर की तस्वीर भी लेंगे। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में ऐसा देखा गया है कि ट्रैफिक नियम को तोड़ने वाले बाद में अपने स्थान पर किसी दूसरे को पेश कर देते हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए यह किया जाएगा। 

 
चोरी कम है, इंश्योरेंस का खेल है
अंबाला पंचकूला पुलिस कमिश्नर आरसी मिश्रा ने कहा कि कुछ ऐसे मामले गुड़गांव में सामने आए हैं, जिसमें लोग इंश्योरेंस के कारण वाहनों को चोरी करवाते हैं। इन मामलों में सीसीटीवी कैमरों से काफी मदद मिलती है। इसलिए दुकानदारों और उद्यमियों को अपने परिसरों में सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल करने के लिए कहा जा कहा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed