फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   park wall crack in panchkula, lights not working

पंचकूला सेक्टर-9 के पार्कों का हालः दीवार टूटी, लाइट गायब

Mon, 29 Aug 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला Updated Mon, 29 Aug 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
park wall crack in panchkula, lights not working
पंचकूला के पार्कों की हालत - फोटो : अमर उजाला
उचित देखभाल न होने के कारण सेक्टर-9 के पार्क की हालत बदहाल है। देखरेख और मरम्मत न होने के कारण कई पार्कों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। कुछ पार्कों में लोगों के बैठने के लिए लगाए गए बेंच भी उखड़ गए हैं और गेट भी खराब हो चुके हैं। छोटे पार्कों में झूले नहीं लगे हैं। इस कारण छोटे बच्चे शाम को खेल नहीं पाते। इसके अलावा पार्कों में लगी लाइटें भी नहीं जलती हैं।
विज्ञापन


एक रेजीडेंट्स ने बताया कि वह पार्क में झूला लगाने के लिए नगर निगम और पार्षद भावना गुप्ता से कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन पार्कों में अब तक झूले नहीं लगाए गए। गेट नहीं लगने के कारण पार्कों में लावारिस कुत्ते घूमते रहते हैं। एक रेजीडेंट्स ने कहा कि सेक्टर के पार्कों के लिए नगर निगम की ओर से समय पर फंड नहीं दिया जाता, इस कारण पार्कों की देखभाल नहीं हो पाती है। 
विज्ञापन


इन पार्कों में कमी 
मकान नंबर-347 के सामने बने पार्क में गेट टूटे, झूले लगे नहीं, बेंच खराब 
मकान नंबर-427 के सामने बने पार्क की दीवारों र्में आईं दरारें 
मकान नंबर-48 के समाने बने पार्क में झूले नहीं लगे 

सेक्टर-9 में छोटे बड़े पार्क-करीब 20
इन पार्कों को 13 सोसायटियां मेंटेनेंस करती हैं 
छोटे पार्क के लिए फंड-2 रुपये प्रति सेंटीमीटर
बड़े पार्कों के लिए फंड-3 रुपये प्रति सेंटीमीटर

कोट्स 
पार्कों की मेंटेनेंस करने के लिए नगर निगम की ओर से समय से पैसा नहीं दिया जाता। तीन से चार माह तक बिल पेंडिंग पड़े रहते हैं। 
-विजय सिंगला, प्रधान, आरडब्लूए सेक्टर-9 पंचकूला। 

कोट्स 
एक दो छोटे पार्कों में झूले नहीं लगे हैं। एक सप्ताह पहले सूचना मिली थी। इन पार्कों में झूले लगवा दिए जाएंगे। पार्क की दीवारों में दरारें पड़ने के बारे में जानकारी नहीं है। अगर पार्क की दीवारों में दरारें आई हैं तो उन्हें सही करवाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

- भावना गुप्ता, पार्षद।  

कोट्स
नगर निगम की ओर से पार्कों की मेंटेनेंस के लिए फंड तो मिलता है, लेकिन पार्कों का सही तरीके से देखभाल नहीं किया जाता है। पार्कों में लावारिस कुत्ते घूमते रहते हैं। 
- विपिन गर्ग, निवासी सेक्टर-9 पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed