{"_id":"657dfbd94457a4a028085935","slug":"parents-left-11-months-ago-now-child-finds-family-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-7419-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 11 माह पहले माता-पिता ने छोड़ा, अब बच्चे को मिला परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 11 माह पहले माता-पिता ने छोड़ा, अब बच्चे को मिला परिवार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-15 शिशु गृह से कैथल निवासी एक दंपती ने एक बच्चे को गोद लिया है। 11 माह पहले बच्चे को इसके माता-पिता ने कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया था। रोते बिलखते बच्चे को जीआरपी ने सेक्टर-15 के शिशु गृह पहुंचाया था। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने बताया कि बच्चे को ईंट सप्लायर दंपती की शादी के बाद एक बेटी पैदा हुई थी, लेकिन डेढ़ साल बाद उसकी मौत हो गई। अब दंपती की कोई औलाद नहीं थी।
जब पहली बार दंपती बच्चे से मिलने आया तो उन्हें माता-पिता बताकर परिचय करवाया गया। दो बार के मुलाकात में ही बच्चा अपनी मां का लाडला बन गया। इस प्रकार बच्चे को परिवार तो दंपती को औलाद का सुख मिल गया। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता और भारतीय जनता पार्टी पंचकमल के इंचार्ज कमलजीत ने शिशु गृह में दत्तक समारोह के दौरान कैथल के एक दंपत्ति को बच्चे को सौंपा। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पंचकमल के इंचार्ज कमलजीत भी उपस्थित रहे।