{"_id":"63a608dea77ef0229c031ee7","slug":"panic-due-to-new-form-vaccination-incomplete-department-worried-pkl-office-news-pkl4722948167","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नये स्वरूप से दहशत, टीकाकरण अधूरा, विभाग चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नये स्वरूप से दहशत, टीकाकरण अधूरा, विभाग चिंतित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। कोरोना के नए वैरियंट ने एक बार फिर से दहशत फैलानी शुरू कर दी है। इसी कारण जिले में स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। विभाग ने जांच के साथ ही टीकाकरण का प्रयास तेज कर दिया है। दूसरे तरफ अभी तक जिले में 100 फीसदी टीकाकरण नहीं हो सका है। हर रोज शिविर लगाने और जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद अभी तक सभी लोगों को कोरोना की पहली डोज तक नहीं लगी है। ऐसे लोग भी काफी हैं, जिन्होंने दूसरी डोज नहीं लगवाई है।
यहां तक कि खुद स्वास्थ्य विभाग के भी आधे से ज्यादा कर्मचारियों ने अभी तक बूस्टर डोज नहीं लगवाई है। कोरोना से लड़ने के दो ही हथियार हैं। एक एहतियात और दूसरा वैक्सीन। मगर परेशान करने वाली बात यह है कि जिले के लोगों के पास दोनों ही नहीं हैं। न अभी तक सभी को वैक्सीन लगी है, और न ही लोग मास्क और सामाजिक दूरी की एहतियात बरत रहे हैं। ऐसे में अगर फिर से कोरोना संक्रमण फैलता है तो हालात बिगड़ सकते हैं।
बहुत तेजी फैलता है नया वैरियंट
कोरोना संक्रमण का नया वैरियंट ओमिक्रोन बीफ. 7 बहुत तेजी से फैलता है। यही कारण है कि एहतियात और वैक्सीन की जरूरत सबसे ज्यादा है। ऐसे हालात में अगर संक्रमण फैल जाता है तो उस पर काबू पाना भी काफी मुश्किल होगा। स्वास्थ्य विभाग के पास जिले में फिलहाल कोवैक्सीन की 2000 डोज का स्टॉक है। इसके अलावा कोविशील्ड के लिए डिमांड भेजी गई है। नागरिक अस्पताल के अलावा सेक्टर-12ए, सेक्टर-16, रायपुररानी और कालका सहित अन्य हेल्थ सेंटरों पर कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। उसका पालन लोगों को करना चाहिए। जिन लोगों ने अभी तक पहली, दूसरी और बूस्टर डोज नहीं लगवाई है, उनको लापरवाही छोड़कर टीकाकरण करवाना चाहिए। कोरोना से लड़ने के लिए सभी को साझे प्रयास करने होंगे। - डॉ. मीनू शासन, डिप्टी सीएमओ, नागरिक अस्पताल, सेक्टर-6
पहली डोज
आयु टारगेट टीकाकरण प्रतिशत
12-14 21020 18848 89.7
15-17 33400 30137 90.2
18-44 285862 331028 115.8
45-69 95287 102727 107.8
60 से ऊपर 63525 72610 114.3
फ्रंट लाइन वर्कर 14790 17179 116.2
हेल्थ केयर वर्कर 9419 8553 90.8
दूसरी डोज
आयु टारगेट टीकाकरण प्रतिशत
12-14 18848 11118 59.0
15-17 30137 19366 64.3
18-44 331028 290653 87.8
45-69 102727 98222 95.6
60 से ऊपर 72610 ा 68498 94.3
फ्रंट लाइन वर्कर 17179 23577 137.2
हेल्थ केयर वर्कर 8553 8580 100.3
बूस्टर डोज
आयु टारगेट टीकाकरण प्रतिशत
18-44 285862 23741 8
45-69 95287 15590 16
60 से ऊपर 63525 27373 43
फ्रंट लाइन वर्कर 14790 7996 54
हेल्थ केयर वर्कर 8553 3668 43