फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula Submerged by 24.6 mm of Rainfall; Roads in Sectors and Industrial Area Turn into Ponds

Panchkula News: 24.6 मिमी बारिश से पंचकूला हुआ जलमग्न, सेक्टरों और इंडस्ट्रियल एरिया में सड़कें बनीं तालाब

Sun, 31 May 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Panchkula Submerged by 24.6 mm of Rainfall; Roads in Sectors and Industrial Area Turn into Ponds
24.6 मिमी बारिश से पंचकूला जलमग्न, सेक्टर और इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कें तालाब बनीं
विज्ञापन


रोड गलियों के जाम होने से वाहन और राहगीर हुए परेशान
नगर निगम के टेंडर न होने से निकासी व्यवस्था रही बाधित
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शनिवार को हुई 24.6 मिमी बारिश ने शहर की तैयारियों की पोल खोल दी। दस से अधिक सेक्टरों और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 व फेस-2 की सड़कों और गलियों में पानी भर गया। जल निकासी न होने से वाहन चालक और पैदल राहगीर दोनों ही परेशान रहे।
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में प्लॉट नंबर 405 से 418 तक सड़कें जलमग्न हो गईं। विनय नारद और अशोक गौरिया ने बताया कि कई वाहन फंस गए और आवागमन में बाधा बनी। रोड गलियों और बरसाती नालों की सफाई के टेंडर समय पर न होने के कारण समस्या गंभीर हुई। सेक्टर-6, 9, 10, 11, 12, 15, 16, 17, 18, 19, 20 में अधिक जलभराव रहा।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त विनय कुमार ने बताया कि शहर के सभी जलभराव वाले स्थानों से पानी निकाला जा रहा है। सभी रोड गलियों को जल्द साफ कराया जाएगा और आने वाली मानसून बारिश के लिए तैयारियां पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed