फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula, plantation festival, mla, mla gyanchand gupta plant a tree in panchkula

पंचकूला में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, विध्ाायक ने रोपे पौधे

Fri, 29 Jul 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला/ पंचकूला Updated Fri, 29 Jul 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
 Panchkula, plantation festival, mla, mla gyanchand gupta plant a tree in  panchkula
पौधे रोपते विधायक ज्ञानचंद गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-26 स्थित हर्बल पार्क के सामने पार्क में वीरवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के बागवानी विंग की ओर से वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ करने पहुंचे हरियाणा के मुख्य सचेतक (राज्यमंत्री) विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि वृक्षों और वनों से इमारती लकड़ी, ईंधन, और औषधि हासिल होती है। पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम और इसके संरक्षण के साथ प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 
विज्ञापन


विधायक ने पार्क में रीठे का पौधा रोप कर कार्यक्रम का आगाज किया। इस मौके पर करीब 200 पौधे लगाए गए। इसमें 70 पौधे रीठा और शेष पौधे विभिन्न प्रजातियों के फूलदार पौधे थे। इस दौरान हुडा बागवानी के अधीक्षक अभियंता हरदीप सिंह मलिक, एसडीओ आरएस दलाल, भाजपा जिला महासचिव हरेंद्र मलिक, डीपी सोनी सहित सेक्टर-26 वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन


ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का सबसे सुगम तथा सरल उपाय वृक्ष लगाना है। यह वातावरण में कार्बन डाईआक्साइड के स्तर को कम करते हैं। इस प्रकार ये ग्लोबल वार्मिंग जैसी भयंकर समस्या को कम करने में सहायक होते हैं। इनसे हमें प्राण वायु ऑक्सीजन प्राप्त होती है। वन वन्य प्राणियों को आश्रय स्थली प्रदान करते हैं। उन्होंने बागवानी विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह पंचकूला को हरा-भरा बनाने के लिए मानसून सीजन  में पार्कों के अतिरिक्त खाली जगहों पर पौधा रोपण करें ताकि बढ़ते प्रदूषण को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि घर के आंगन में पौधे अवश्य लगाएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवानी विभाग लगाएगा आठ हजार पौधे
हुडा के हार्टिकल्चर विंग के अधीक्षक अभियंता हरदीप मलिक ने बताया कि हुडा बागवानी की ओर से पंचकूला शहर में मानसून के दौरान आठ हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक छह हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। इसी कड़ी में विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा दूसरे पार्क में पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने दावा दिया कि उन सभी पौधों का संरक्षण विभाग की ओर से किया जा रहा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed