{"_id":"56f05eb74f1c1bc01cf14d24","slug":"panchkula-haryana-power-corporation-e-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बिजली निगम ने शुरू की ई सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा बिजली निगम ने शुरू की ई सेवा
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
Updated Tue, 22 Mar 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा बिजली निगम ने शुरू की ई सेवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा बिजली निगम ने सोमवार से ई सेवा केंद्र की शुरुआत कर दी है। उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ ने औद्योगिक क्षेत्र, फेज-दो स्थित पावर कालोनी में ई सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र में सर्वप्रथम जतिन पुत्र राजपाल का आधार कार्ड बनाया गया।
उपायुक्त ने मौके पर ही प्रार्थी को आधार कार्ड की प्रति सौंपी। उपायुक्त ने बताया कि ई-सेवा केंद्रों के माध्यम से लोगों को अनेक सुविधाएं उनके घर के आसपास ही मिल रही है। इन केंद्रों पर लोगों को करीब 22 विभागों से संबंधित 105 प्रकार की सेवाएं प्राप्त होंगी।
ई-सेवा केंद्र पर आधार कार्ड बनवाने के अलावा, बिजली के बिल भरने, समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाएं, पानी व सीवर के नए कनेक्शन तथा इनके बिलों की अदायगी, राशन कार्ड, हरियाणा बोर्ड के रिजल्ट व एडमिट कार्ड, राजकीय महाविद्यालयों में ऑनलाइन एडमिशन, लंबी दूरी की बसों में बुकिंग, राजस्व, स्वास्थ्य व चुनाव विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। इस अवसर पर नगराधीश ममता शर्मा, जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी सतपाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।