{"_id":"56e824564f1c1b393d8b4568","slug":"panchkula-haryana-government-compensation-given-to-farmers-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों का किसानों को हरियाणा सरकार दे मुआवजा : गोपाल राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों का किसानों को हरियाणा सरकार दे मुआवजा : गोपाल राणा
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
Updated Tue, 15 Mar 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
फसलों का किसानों को हरियाणा सरकार दे मुआवजा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भारतीय किसान यूनियन हरियाणा प्रदेश हलका पंचकूला प्रधान गोपाल राणा ने मंगलवार को बताया कि बारिश व तेज हवाओं से कई गांवों के किसानों की फसल गिर गई है, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ।
किसानों की इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन के हलका अध्यक्ष गोपाल राणा ने बरवाला व रायपुररानी क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। उन्होंने सरकार से इस नुकसान की भरपाई की मांग की है। इस अवसर किसानों ने उन्हें बताया कि उनके खेतों में खड़ी 60 से 80 प्रतिशत फसलों का नुकसान हुआ है। राणा ने बताया कि फसलों के इस नुकसान से किसानों पर कर्ज का और बोझ बढ़ेगा।
इसलिए किसान यूनियन ने सरकार से अपील की है कि किसानों की खराब फसलों का जायजा लेकर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। इस दौरान उनके साथ यूनियन के श्याम सिंह राणा, रणबीर सिंह, ब्रिज मोहन, मलखान सिंह, रविन्द्र सिंह, सुभाष राणा, कृष्ण सैनी काफी किसान मौजूद थे।