{"_id":"56f05f7e4f1c1be91cf14d24","slug":"panchkula-forest-minister-souvenirs-reputable","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन मंत्री ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन मंत्री ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
Updated Tue, 22 Mar 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
वन मंत्री ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के वन मंत्री राव नरबीर ने सोमवार को वन एवं जल योजना की शुरूआत की। जिसके तहत लोगों को वन संरक्षण को लेकर जागरूक किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य की शिवालिक बेल्ट में वन विभाग ने करीब 250 डैम लगाए गए हैं।
जिससे इस बेल्ट में भूमिगत पानी की कमी को खत्म किये जाने में सहायता मिली है। यहां से गर्मी में जो पशुपालक पानी की कमी के चलते एरिया छोड़ कर चले जाते थे। वह अब यहां से नहीं जाते। वहीं मुख्यमंत्री हरियाणा के सशक्त नेतृत्व में राज्य को हरा भरा करने के लिए हर घर हरियाली योजना शुरू की गई।
मोरनी के थापली नेचर कैंप में राज्य स्तरीय विश्ववानिकी दिवस समारोह का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर उन्होंने वन विभाग के प्रधान सचिव अमित झा व प्रधान मुख्य वन संरक्षक डा. अमरिन्द कौर की प्रशंसा की। कार्यक्रम में विधायक लतिका शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष शर्मा, वन संरक्षक एमपी शर्मा, मोरनी पिंजौर वन मंडल अधिकारी रोहताश बिरथल, जिला परिषद चेयरमैन रितु सिंगला सहित इलाके के गणमान्य लोग व विभाग के अधिकारी मौजूद थे।