फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Paid parking: RWA, Market Association also turn sour in protest

पेड पार्किंग : विरोध में आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशन के भी बिगड़े सुर

Fri, 06 Oct 2023 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Paid parking: RWA, Market Association also turn sour in protest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-20 की मार्केट में पार्किंग को पेड करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। वीरवार को आरडब्ल्यूए ने बैठक कर विरोध जताया, वहीं मार्केट एसोसिएशन ने भी नाराजगी जाहिर की है। इसके अलावा राजनीतिक संगठनों ने बैठक कर इसका विरोध जताया है। आरडब्ल्यूए की बैठक की अध्यक्षता प्रधान केके जिंदल ने की।

उन्होंने कहा कि नगर निगम अधिकारी अपनी मर्जी से कोई भी फरमान सुना रहे हैं। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और मेयर कुलभूषण गोयल को पत्र लिखा जाएगा। बैठक में उपप्रधान योगीन्दर क्वात्रा, महासचिव अविनाश मलिक, संयुक्त सचिव केके जेटली, वित्त सचिव विद्याव्रत पीपली, सुभाष चंद्र पठानिया, संतोष गुप्ता और अरुणा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर सेक्टर-20 की मार्केट एसोसिएशन ने नगर निगम द्वारा पार्किंग को पेड बनाने के लिए की गई घोषणा पर एतराज जताया है। मार्केट एसोसिएशन ने कहा मार्केट के दुकानदार पहले ही बद्दी हिमाचल की फार्मा कंपनियों के कर्मचारियों द्वारा खड़े किए गए वाहनों से परेशान हैं। यदि नगर निगम ऐसा करता है तो मार्केट के व्यापारियों और सेक्टर निवासियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि मार्केट में सुबह से शाम तक हिमाचल की फार्मा कंपनियों के कर्मचारियों के वाहन खड़े रहते हैं। इस समस्या को लेकर वह बीते दिनों विधानसभा स्पीकर से मिले थे। इस समस्या का समाधान करने की अपेक्षा नगर निगम ने मार्केट की पार्किंग को पेड करने का फैसला ले दिया। यह सरासर जबरदस्ती और दुकानदारों का कारोबार ठप करने की योजना है।

हिमाचल की फार्मा कंपनियों के तैनात कर्मचारियों के वाहन सुबह शटर खोलने से पहले ही पार्किंग में खड़े हो जाते हैं। मार्केट फुल हो जाती है। प्रशासन इन वाहनाें काे पेट्राेल पंप के साथ ठेके वाली खाली मार्केट में खड़ा करवाए ताकि ग्राहकों और व्यापारियों की परेशानी का हल हो सके। - राकेश गोयल, प्रधान एमडब्ल्यूए


मार्केट एसोसिएशन सेक्टर वासियों के साथ पेड पार्किंग के विरोध में है। मार्केट एसोसिएशन सेक्टर से रेहड़ी फड़ी वालों के अवैध अतिक्रमण को हटाना चाहती है। निगम को चाहिए कि मार्केट में पेड पार्किंग न लगाकर अपने अतिक्रमण हटाओ दस्ते को मार्केट में तैनात करे। - सुरेंद्र काठपाल, चेयरमैन, एमडब्ल्यूए


व्यापारियों ने करोड़ों रुपये खर्च कर बूथ और शोरूम खरीदे हैं। जब यह मार्केट काटी गई थी तो एचएसवीपी ने कहीं भी पेड पार्किंग का जिक्र नहीं था। यदि निगम द्वारा मार्केट में पेड पार्किंग लगाई गई, तो मजबूरी में मार्केट एसोसिएशन आंदोलन करने पर विवश होगी। -एडवाेकेट उदित मेंहदीरत्ता, सचिव एमडब्ल्यूए

पार्किंग पेड करना व्यावहारिक नहीं : आरपी मल्होत्रा
पंचकूला। शहर के सेक्टर-20 की मार्केट में पार्किंग को पेड किए जाने को फोरा संगठन ने भी गलत बताया है। फोरा अध्यक्ष आरपी मल्होत्रा ने कहा कि सेक्टर की अंदरूनी मार्केट की पार्किंग को पेड किया जाना किसी तरह से तर्कसंगत और व्यावहारिक नहीं है। इससे सेक्टर के लोगों को ही परेशानी होगी। छोटे-छोटे सामान लेने के लिए दिन में कई बार मार्केट जाना पड़ता है। हर बार पर्ची कटवाने में लोगों को काफी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सरकार के एक कार्यक्रम अर्बन रिन्युअल मिशन के तहत कुछ शर्तों पर स्थानीय निकायों को एक बड़ा अनुदान मिलता है। इस पाॅलिसी के तहत नगर निगम ने सेक्टरों की अंदरूनी शाॅपिंग एरिया को अछूता छोड़ दिया था। फोरा ऐसी किसी भी विरोधी पाॅलिसी का कड़ा विरोध करती है।

लोगों पर नहीं थोेंपने दी जाएगी पेड पार्किंग : जजपा
पंचकूला। दो दिन से शहर में चर्चा है कि सेक्टर-20 पंचकूला की मार्केट की पार्किंग को पेड करने का फैसला नगर निगम द्वारा लिया गया है। यह सेक्टर निगम के वार्ड-14 के अंतर्गत आता है। यहां से जजपा के सुशील गर्ग पार्षद हैं। इसलिए इस सेक्टर के लोगों पर इस तरह का बेतुका फैसला जजपा नहीं थोपने देगी।

यह बात सेक्टर-12 स्थित ओपी सिहाग के कार्यालय में जजपा की बैठक में जजपा नेताओं ने कही। बैठक की अध्यक्षता जजपा जिला अध्यक्ष दिलबाग नैन ने की। उन्होंने कहा कि करीब दो साल पहले भी नगर निगम ने यहां इस मार्केट में पेड पार्किंग लागू की थी। इसका भारी विरोध हुआ। निगम प्रशासन को वह फैसला वापस लेना पड़ा था। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जजपा प्रदेश प्रवक्ता ओपी सिहाग, पार्षद सुशील गर्ग, पार्षद राजेश निषाद, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक केसी भारद्वाज, एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव ईश्वर सिंहमार, युवा नेता हीरामन वर्मा, प्रदेश बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रणधीर सिंह चीका भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed