{"_id":"69a34cba974bb11cc40c90d0","slug":"over-22000-senior-citizens-connected-to-government-facilities-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-960459-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 22 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिक सरकारी सुविधाओं से जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 22 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिक सरकारी सुविधाओं से जुड़े
विज्ञापन
चंडीगढ़। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत 22 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी सुविधाओं से जोड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा कि इलाज से पेंशन और कानूनी जागरूकता तक एक ही छत के नीचे सभी तरह की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि साडे बुजुर्ग साडा मान राज्य स्तरीय अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों की समग्र देखभाल के लिए 7.86 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य शिविरों के दौरान 6622 बुजुर्गों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण और 4719 की आंखों की जांच की गई है। इसके अलावा 2267 बुजुर्गों ने योग सत्रों, 1676 ने होम्योपैथिक और 2054 ने आयुर्वेदिक उपचार का लाभ लिया है। इसी तरह 89 बुजुर्गों को व्हीलचेयर, चश्मे और श्रवण यंत्र प्रदान किए गए।
इसके अतिरिक्त 566 बुजुर्गों के वृद्धावस्था पेंशन फॉर्म तैयार किए गए और 455 को सीनियर सिटीजन कार्ड जारी किए गए। राज्य के अधिकांश जिलों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा चुके हैं जबकि फरीदकोट और संगरूर में शीघ्र ही शिविर लगाए जाएंगे। इनमें मोतियाबिंद सर्जरी के लिए आगे इलाज के लिए भेजे गए बुजुर्गों सहित मुफ्त सहायक उपकरण, पेंशन सुविधा, सीनियर सिटीजन कार्ड, योग शिविर और कानूनी जागरूकता कार्यक्रम एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराए गए।