फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   32 deaths and 7717 news covid-19 cases in Haryana

हरियाणा में कोरोना बेकाबू : 7717 नए पॉजिटिव मिले, 32 मरीजों की मौत, गुरुग्राम की हालत सबसे खराब

Sun, 18 Apr 2021 10:27 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 18 Apr 2021 10:27 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में सरकार ने 17 सदस्यीय राज्य स्तरीय समिति गठित की है। शनिवार को गठित समिति में मुख्य सचिव और अन्य उच्चाधिकारियों को शामिल किया गया है। मुख्य सचिव ने समिति गठन के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
32 deaths and 7717 news covid-19 cases in Haryana
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा में गुरुग्राम जिला बुरी तरह से दोबारा संक्रमण की चपेट में आ गया है। शनिवार को संक्रमण के 2549 नए मामले अकेले गुरुग्राम में ही मिले हैं। फरीदाबाद में नए मामलों की संख्या 987 रही। 12 जिलों में नए मामलों की संख्या 200 से अधिक है। रिकवरी रेट लगातार नीचे गिर रहा है। सरकार ने कोरोना जांच तेज कर दी है। शनिवार को 43987 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब में कोरोना : 24 घंटे में 4498 नए पॉजिटिव मिले, 64 मरीजों ने गंवाई जान

विज्ञापन

शनिवार को सामने आए केस

  • जिला   नए मामले   मौतें 
  • गुरुग्राम   2549      2
  • फरीदाबाद 987      5
  • सोनीपत    646      0
  • हिसार       507      3  
  • अंबाला     173      2
  • करनाल     477      3
  • पानीपत     250     5
  • रोहतक       70      3
  • रेवाड़ी         46      0
  • पंचकूला      349    2
  • कुरुक्षेत्र       201    1
  • यमुनानगर   225    1
  • सिरसा        231     0
  • महेंद्रगढ़        31     0
  • भिवानी       150    0
  • झज्जर       122    0
  • पलवल       40      2
  • फतेहाबाद   224    1
  • कैथल         139   0
  • जींद           271   2
  • नूंह              12     0
  • चरखी दादरी  17    0

कोविड पर नजर रखेगी 17 सदस्यीय निगरानी समिति

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में सरकार ने 17 सदस्यीय राज्य स्तरीय समिति गठित की है। शनिवार को गठित समिति में मुख्य सचिव और अन्य उच्चाधिकारियों को शामिल किया गया है। मुख्य सचिव ने समिति गठन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। समिति कोरोना की स्थिति के मद्देनजर सभी जरूरी कदम उठाने और इंतजाम से संबंधित निर्णय लेगी। समिति समय-समय पर जमीनी हालात से मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी अवगत कराएगी। समिति की पहली बैठक सोमवार को तीन बजे स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय में होगी। 

समिति में ये शामिल
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को समिति के चेयरमैन, मुख्य प्रधान सचिव सीएम, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रम, अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा व अनुसंधान, अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास व पंचायत, अतिरिक्त मुख्य सचिव शहरी स्थानीय निकाय, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह व स्वास्थ्य, अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा, प्रधान सचिव उद्योग व वाणिज्य, डीजीपी, सचिव महिला एवं बल विकास विभाग, महानिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क, मिशन निदेशक एनएचएम, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं प्रथम व द्वितीय को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।


यह भी पढ़ें- रेलवे ने बढ़ाई सख्ती : ट्रेन में ये लापरवाही पड़ेगी भारी, 500 रुपये का कटेगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed