{"_id":"6a9ed97f205e8257280ca8c2","slug":"orders-issued-for-safety-inspections-of-government-buildings-and-bridges-in-punjab-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-1117428-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजाब में सरकारी इमारतों और पुलों की सुरक्षा जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजाब में सरकारी इमारतों और पुलों की सुरक्षा जांच के आदेश
विज्ञापन
मंत्री हरभजन ईटीओ ने खामियों की पहचान कर तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने राज्य की सभी सरकारी इमारतों और पुलों की सुरक्षा जांच करवाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश जारी किए। मंत्री ने जांच में सामने आने वाली खामियों को तुरंत दूर करने को कहा। आवश्यक मरम्मत या पुनर्वास कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाए जाएंगे।
हरभजन सिंह ईटीओ ने स्पष्ट किया कि असुरक्षित घोषित इमारतों का उपयोग न किया जाए। इन इमारतों का उपयोग तभी हो जब वे दोबारा सुरक्षित घोषित हो जाएं। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। किसी भी सरकारी इमारत या पुल की मजबूती को प्रभावित करने वाला कोई भी बदलाव सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना न किया जाए। इसमें संशोधन या तोड़फोड़ जैसे कार्य भी शामिल हैं।