फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Opposition to geo-facing location based attendance

Panchkula News: जियो फेसिंग लोकेशन आधारित उपस्थित दर्ज कराने का विरोध

Tue, 29 Jul 2025 01:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Opposition to geo-facing location based attendance
पंचकूला। जियो फेसिंग लोकेशन आधारित उपस्थित दर्ज कराने का हरियाणा स्वास्थ्य विभाग अधिकारी-तालमेल कमेटी के आह्वान पर डॉक्टर, नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट ने विरोध किया। सोमवार को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी और ओपीडी में काम करने वाले डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर इस उपस्थिति लगाने के तरीके का विरोध जताया।
विज्ञापन

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रधान डॉ. राजेश ख्यालिया और पंचकूला गवर्नमेंट फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रधान पुनीत गुप्ता ने बताया कि जियो फेसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति दर्ज कराने का फरमान अगर 3 अगस्त को वापस नहीं हुआ तो एक घंटे का प्रदर्शन 4 अगस्त को होगा। सुबह 10 से 11 बजे तक राज्य के सभी अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र और कार्यालयोंं में एक घंटे कार्य का बहिष्कार होगा और जिला मुख्यालय पर स्थित सिविल सर्जन के कार्यालय पर गेट मीटिंग कर सिविल सर्जन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भी देंगे। उन्होंने सरकार को आगाह किया कि यदि इसके बावजूद भी जियो फेंसिंग लोकेशन आधरित उपस्थिति दर्ज करने के आदेशो को वापस नहीं लिया गया तो 10 अगस्त को दोबार मीटिंग कर अगले आंदोलन का ऐलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विरोध जताने में बहुउद्वेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की प्रदेशाध्यक्ष शर्मिला देवी, हरियाणा हेल्थ मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अमित बूरा, फार्मेसी एसोसिएशन के प्रधान जगदीप सिंह, हरियाणा सिविल डेंटल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कपिल शर्मा, नर्सिग एसोसिएशन की प्रधान विनिता बांगड, हरियाणा रेडियोलोजी ऑफिसर एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र मलिक ने बताया कि प्रदेश के तमाम अधिकारियों, चिकित्सकों, नर्सिंग तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एकजुट होकर काले बिल्ले लगाकर जियो फेंसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति के गैर कानूनी आदेशो को नकार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed