{"_id":"6a948ae5cd4dc631cf0f9708","slug":"opened-fake-e-challan-link-rs-128-lakh-siphoned-off-from-account-panchkula-news-c-87-1-pan1011-140669-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: फर्जी ई-चालान लिंक खोला, खाते से 1.28 लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: फर्जी ई-चालान लिंक खोला, खाते से 1.28 लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेड लाइट जंप के नाम पर भेजा था एक हजार रुपये का चालान, एप खुलते ही शुरू हुई ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। साइबर ठगों ने फर्जी ई-चालान के नाम पर सेक्टर-20 निवासी युवक से 1 लाख 28 हजार 852 रुपये ठग लिए। युवक के मोबाइल पर 27 अगस्त को कार से रेड लाइट जंप करने के नाम पर एक हजार रुपये के ई-चालान का संदेश आया। संदेश में दिए लिंक पर क्लिक करने पर भुगतान के लिए जानकारी मांगने वाली एप्लीकेशन खुली। शक होने पर युवक ने एप बंद कर दी।
करीब दो-तीन घंटे बाद मोबाइल पर आधार, डिजिलॉकर, फोनपे और आरबीएल क्रेडिट कार्ड से जुड़े ओटीपी आने लगे। एयरटेल नंबर पर कॉल फॉरवर्डिंग का अनुरोध भी आया, जिसे युवक ने स्वीकार नहीं किया। इसके बावजूद कुछ देर बाद कार्ड से ट्रांजेक्शन के संदेश आने लगे। जांच करने पर खाते से 1,28,852 रुपये कटने का पता चला। रकम बुलाक ई-कॉम सर्विसेज नामक मर्चेंट के खाते में ट्रांसफर हुई। इसके बाद युवक ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।